kampil kaimganj news –नासमझ बच्चे के साथ दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पुलिस से

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kampil kaimganj news –कंपिल / कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 नवम्बर

बच्चे को बहला फुसलाकर कुकर्मी युवक अपने साथ ले गया। इसके बाद कामान्ध ने उसके साथ कुकर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही के लिए तहरीर दी है ।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका आठ बर्षीय पुत्र सोमवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस के ही एक मोहल्ले का युवक उसे बहाने से साथ ले गया। युवक ने बालक को धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। दोपहर बाद घर पहुंचे बालक ने परिजनो को घटना की जानकारी दी। परिजन मंगलवार देर शाम थाने पहुंचे । मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच – जांच पड़ताल कर आरोपित की तलाश में दबिश दी। आरोपित मौके से फरार हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी अच्छे लाल पाल ने बताया मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

(2)
फिल्मी अंदाज में तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल
कायमगंज29 नवम्बर
तमंचा लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचा पकडे़ वीडियो वायरल हो रहा है। वह तमंचा पकड़े मोबाइल की ओर देखे जा रहा है। वीडियो में दूसरी तरफ ग्रामीणो की भीड़ लगी है। यह वीडियो अताईपुर गांव का बताया जा रहा है। जिसमें दो पक्षो में विवाद के दौरान का वाक्या बताया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि – द एण्ड टाइम्स न्यूज – नहीं करता है। यह वीडियो कब का है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। सक्रिय हुई पुलिस इस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes