KAIMGANJ NEWS कृर्षि भूमि पट्टाधारकों पर हमला कर किया घायल – दी जान से मारने की धमकी

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव मदनपुर में कृर्षि भूमि पर दखल लेने पहुंचे पट्टा धारको को आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। साथ ही देख लेने की धमकी भरी चेतावनी दी है । विवाद में कई लोगों के चुटहिल होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर नामजदों सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मदनपुर की कृषि भूमि भमरपाल व अन्य पट्टाधारकों को आवंटन के माध्यम से मिली थी। 20 नवम्बर 2024 को राजस्व और पुलिस टीम ने सभी पट्टाधारकों को विधिक रूप से कब्जा सौंप दिया था। भमरपाल के अनुसार, 3 नवम्बर को वह अपने अन्य पट्टाधारक परिजनों के साथ खेत जोतने और बोने के लिए मौके पर पहुँचा था। तभी झकरेली थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर निवासी महावीर, मोरसिंह, चतुरी, अमरपाल, सालिकराम, पिंटू, तथा नगला शहजादे (पिंडारा) निवासी चौबे सहित 5–6 अज्ञात लोग मोटरसाइकिलों से मौके पर आ धमके। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और कहा अगर अब कोई इस पट्टे की जमीन जोतेगा, तो जान से मार देंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर अपनी मोटरसाइकिलें वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उन वाहनों को अपने कब्जे में ले साथ थाने ले गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए, जिनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। घायल ने बताया कि खेत की बुआई के लिए उसने तीन ट्रैक्टर मंगाए थे, जो खमरिया गांव के पिंटू और रामगोपाल पुत्र के थे। हमलावरों ने इन ट्रैक्टरों में भी तोड़फोड़ की और उसके परिजन अनिल का मोबाइल फोन मोरसिंह ने छीनकर फेंक दिया। भमरपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes