KAIMGANJ NEWS नमाज अता कर एक – दूसरे के गले मिल दी ईद की मुबारक

IMG 20240617 WA0114

Kaimganj news – पुरअमन तरीके से सुकून भरे माहौल में मना त्यौहार – इस मुबारक मौके पर एक बार फिर दिखाई पड़ी गंगा – जमुनी तहजीब की झलक

कायमगंज/कंपिल / फर्रुखाबाद17 जून2024
ईद-उल-अजहा के खुशगवार मौके पर कायमगंज तथा कंपिल एवं शमशाबाद सहित पूरे जिले में स्थित ईदगाहों पर ईद की नमाज अता की गई। वाद नमाज लोगों ने एक – दसरे के गले मिल मुवारकवाद दे – बॉटी ईद की खुशियाँ । लगभग हर एक ईदगाह पर सजी दुकानों से बच्चों ने अपनी मनपसंद चीजों की खरीददारी की । ईद-उल-अजहा त्यौहार मनाने की पहले से ही हर परिवार में तैयारी की गई थी । आज सुबह लोगों ने पूरी तैयार कर नए वस्त्र पहने और ईदगाह की ओर रवाना हुए। जहां कायमगंज के करीमनगर स्थित ईदगाह पर मुफ्ती मुन्तजिर ने 8 बजे ईद की नमाज अता कराई। इसके बाद लोगो ने एक दूसरे को गले मिलकर मुवारकबाद दी। लोगो के साथ आए बच्चों ने सजी दुकानदारों खेल खिलौने व गुब्बारे खरीदे। उसके बाद अपने -अपने घरों की ओर रुखसत हुए। जहां कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके अलावा नगर की जामा मस्जिद पर हाफिज शाहनूर, कादरी मस्जिद में मुफ्ती मुनीर अहमद नूरी के अलावा चिलांका, चिलौली, छपट्टी, जटवारा, मुख्य चैराहा, नुनहाई, सलेमपुर टिलिया, कुबेरपुर, रायपुर खास, हमीरपुर लालबाग, अताईपुर, कटरा, गढ़ी, कलाखेल आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई। इसी तरह पूरे जिले में शांति पूर्ण ढ़ंग से नमाज अता हुई । कायमगंज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह, मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप, एसआई प्रमोद कुमार, एलआयू के लोग भी मौजूद रहे। इधर कंपिल क्षेत्र की ईदगाह व मस्जिदों पर ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। जिले के हर स्थान पर उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में ईद की नमाज के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes