kaimganj news –अधिवक्ताओं ने 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंप तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा रिश्वतखोरी पर जताया आक्रोश

Picsart 24 02 06 22 10 53 292

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 6 फरवरी2024
तहसील में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार पर रेवन्यू बार आंदोलित है। वकीलों ने 17 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर आक्रोश व्यक्त किया ।
रेवन्यू बार एसोशिएसन के पदाधिकारियों की एक बैठक तहसील परिसर में हुई।

IMG 20240129 WA0137

उसके बाद वकील एसडीएम कक्ष की ओर पहुंचे। जहां वकीलों ने कहा तहसील में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी बढ़ रही है। इसको समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वकीलों ने कहा रियल टाइम खतौनी में क्षेत्रीय लेखपालों ने अंशो का सही निर्धारण नहीं किया गया है। खतौनी में मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज चले आ रहे है। इनका कोई वारिस न होने पर उनकी वरासत उत्तर जीविता अंतर्गत करना चाहिए। खतौनी में दर्ज आदेशों का निफाज नहीं हो रहा है। असंक्रमणीय भूमि को भूमिधर नहीं किया जा रहा है। वकीलों ने कहा कि एकल खिड़की के कार्याे का अनुपालन सही समय पर नहीं हो रहा है। वटवारो की फाइलों में लेखपालों के द्वारा कुरे दाखिल नहीं किए जा रहे है। राजस्व निरीक्षकों के द्वारा धारा 24 मेड़मंदी की करीब एक हजार फाइलों को बिना पैमाईस खारिज कर दिया गया है। धारा 80 के पत्रावलियों को बिना कार्यवाही के खारिज कर दिया है। एक ही पटल पर पांच वर्ष से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे, जिनका अभी तक स्थानातांरण नहीं हुआ है। वकीलों ने कहा कि तहसील में कार्यरत पीठासीन अधिकारी व पेशकारों के द्वारा वकीलों का सम्मान नहीं किया जाता है। पत्रावलियों में बहस के बाद 14 दिन का आदेश न होना समस्या है। उन्होंने कहा धारा 38 (2) की फाइलों में समय से रिपोर्ट नहीं लगाई जाती है। वही मुकद्मों की केस डायरी नहीं बनाई जाती है। रेवन्यू कोर्ट मैनुअल से कोर्ट से कार्रवाई नहीं की जाती है। इस दौरान वकीलों ने 17 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को संबोधित एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा को सौपा। ज्ञापन के दौरान अध्यक्ष विशेश्वर दयाल यादव, महासचिव अवनीश कुमार गंगवार, कैलाश चंद्र आर्य, माधव शुक्ला, सुदेश कुमार यादव, अनोखेलाल शाक्य, विमल कुमार यादव, अबधेश कुमार, नीरज कुमार सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes