Kaimganj news -सुरा प्रेमी की मौत से अनाथ नाबालिक बच्चे तथा पत्नी सहित परिजन रो – रो कर हो रहे बेहाल
कायमगंज / फर्रूखाबाद 17 नवम्बर 2023
अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब से हुई ग्रामीण की मौत की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मंसूर नगर की बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार इस गांव का निवासी 42 वर्षीय
रामबरन पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र जाटव शराब के नशे में अपनी गली के बाहर पड़ा हुआ था । बदहवास हालत में पड़े सुरा प्रेमी के कपड़े फटे हुए थे । रात के करीब 2:00 बजे उसे इस हालत में पड़ोसियों ने पड़ा देखा तो इसकी जानकारी उसके घर वालों को दी । मौके पर पहुंचे घर वालों ने डायल पुलिस 112 को सूचित किया । सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से अचेत हो चुके शराबी रामबरन को परिजनों की सहायता से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवाया । अस्पताल पहुंचे रामबरन को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । जैसे ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया । वैसे ही उसकी पत्नी संतोषी देवी विलख – बिलख कर रोने लगी । अपनी मां को रोता देख उसकी दो बेटियां 15 वर्षीय निशा और 10 वर्षीय ऊषा तथा 9 वर्षीय बेटा प्रशांत एवं 7 वर्षीय पुत्र प्रतीक भी विलख पड़े । नावालिग ,अनाथ बच्चों एवं पत्नी की दशा देखकर मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों सहित वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई । मृतक के चाचा के लड़के साहब चंद ने बताया कि उसके गांव मंसूर नगर में अपमिश्रित कच्ची शराब केमिकल्स का प्रयोग करके बडे पैमाने पर तैयार की जा रही है । उसने बताया कि इसके अलाबा कच्ची शराब की भट्टियाँ भी घरों खेतों तथा बागों में धधकती रहती हैं । केमिकल से बनाई गई शराब में भट्ठियों से निकाली गई शराब का फ्लेवर लगाकर बड़ी मात्रा में बिक्री भी होती है । दूर-दूर से शराब पीने वाले अराजक तत्व यहां आते रहते हैं । शराब का इतने बड़े पैमाने पर तैयार होना और बिक्री किया जाना एक धंधे का रूप ले चुका है । इसकी पूरी तरह जानकारी स्थानीय पुलिस को है । लेकिन फिर भी पुलिस इस अवैध कृत्य पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है । उसके अनुसार इससे पहले भी इस तरह की कच्ची शराब पीने से गांव में और भी मौतें हो चुकी हैं । साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका भाई रामबरन आदतन शराबी हो चुका था और आखिर में शराब पीने से ही उसकी जीवन लीला भी समाप्त हो गई । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली की ‘आखत’ में घुला खून: भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
KAIMGANJ NEWS –अलाहदादपुर में जमीनी रंजिश का खूनी अंत: घर में घुसकर मचाया तांडव, सोशल[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी पर हमला: अवैध शराब के ‘अड्डे’ पर दबिश देने गई पुलिस को दौड़ाया, गाली-गलौज और मारपीट
KAIMGANJ NEWS–सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन में थी मंडी चौकी पुलिस,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ससुराल में ‘डेथ ट्रैप’: बेटी को विदा कराने गए पिता की पीट-पीटकर हत्या, कोहराम
KAIMGANJ NEWS –दहेज की भेंट चढ़ा एक और पिता, एटा में हुई थी खूनी झड़प,[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सड़क पर संग्राम: भिड़ंत के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, युवक को बेल्टों से पीटकर खाई में फेंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद ): कंपिल क्षेत्र के भौरुआ बंबा के पास शुक्रवार को सड़क[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होली के हुड़दंग में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 7 घायल
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद): क्षेत्र के गांव नगला मुकुट में होली की खुशियां उस समय[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS छेड़छाड़ और धमकियों से टूटी जिंदगी: युवती की मौत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार
KAIMGANJ NEWS –परेशानियों से तंग आकर युवती ने तोड़ा दम, आरोपी युवक को पुलिस ने[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow news खामनेई की मौत की दुनियां भर में फैली खबर से लखनऊ में भी मची सनसनी दहला लखनऊ शहर: मातम, आक्रोश और सड़कों पर ‘सैलाब’
Lucknow news साभार :- लखनऊ / उत्तर प्रदेश ( द एंड टाइम्स न्यूज ) नवाबों[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बोलेरो बनी काल: ससुर की मौके पर मौत, बेटा-दामाद गंभीर
KAIMGANJ NEWS –मजार के पास भीषण टक्कर से उछली बाइक, होली से पहले परिवार पर[...]
Mar