Kaimganj news-ग्रामीण जता रहे गोली मारकर हत्या का शक,जबकि पुलिस प्रथम दृष्टिया बने घाव को गन शॉट मानने से कर रही है इनकार
कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 नवंबर 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव गढी मझोला सुभानपुर निवासी 45 वर्षीय फिजार अली वल्द फौजदार अली का शव आज बरसीम आलू तथा सब्जी बोये हुए खेत में औंधे मुंह पडा पाया गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी शमा बेगम तीन बेटियां उमरा (16)नशरा (14) तन्वी (8) एवं बेटा सिमार अली (12) को छोड कर किसी की क्रूरता का शिकार हो गया। मृतक अपने भाइयों सबाव अली , फराज अली , शादाब अली में सबसे बड़ा था । मृतक ने अपने ही गांव के जफर अली तथा मजहर अली का खेत बटाई पर लेकर उसमें वरसीम आलू तथा सब्जियां बोई थी । जानकारी के अनुसार आज सवेरे लगभग 10:00 बजे वह खेत पर काम करने गया था । समय दिन के लगभग12-30 बजे उसे गांव के ही फहीम , भुल्लू तथा वहां खड़े दो अज्ञात लोगों ने उसे औंधे मुंह पड़ा हुआ देखा । यह देखकर यह लोग उसके पास गए लेकिन पहचान नहीं कर पाए । तो इन्होंने खेत मालिक अजहर अली को फोन करके सूचना दी । सूचना मिलते ही मजहर अली करीब आधा दर्जन लोगों के साथ मौके पर पहुंचे । उन्होंने मृतक को पहचाना और इसकी सूचना उसके घर वालों को दी । सूचना मिलते ही परेशान घर वाले मौका – ए – वारदात पर पहुंचे । जहां उन्होंने फिजारअली को सीधा किया। देखा कि उसकी कनपटी के पास एक गोल गहरा घाव है तथा नाक और मुंह से काफी मात्रा में खून वह रहा है । परेशान परिजन खून से लथपथ फिराज को घर ले आए । और तुरन्त ही उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे । जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया । डॉक्टर ने मेमो भेजकर मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दे दी । सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकार सोहराव आलम तथा प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल पर्याप्त पुलिस बल के साथ सी एच सी पहुंचे ।यहां पहुंच कर पुलिस ने मृतक के परिजनों से वार्ता करके घटना की जानकारी करने का प्रयास किया । इसके तुरंत बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जेपी पाल अपनी गाड़ी से मृतक के बेटे सिमार अली को साथ लेकर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । यहां आकर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौजूद लोगों से भी जानकारी करने का प्रयास किया । पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक को सबसे पहले देखने वाले फहीम तथा भुल्लू से भी बार्ता कर पता करने का प्रयास किया । लेकिन वारदात का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका । सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने लिएl , पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक के बेटे तथा भाइयों एवं अन्य परिवारीजनों का कहना है कि वे गरीब तथा सीधे साधे लोग हैं ।उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है । फिलहाल कनपटी के पास बने गहरे घाव को पुलिस गन शॉट नहीं मान रही है । जबकि ग्रामीण इसे गोली लगने का निशान बता रहे हैं । पुलिस का कहना है कि गन शॉट है या नहीं इसका सही पता पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही चलेगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न
Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत
KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप
KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें
KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep