– ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए पुलिस ने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
कायमगंज /फर्रुखाबाद 6 जुलाई 20-22
आगामी जुमे की नमाज एवं इस्लामिक त्यौहार ईद-उल-जुहा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है ।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है। आज पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम के निर्देशन में ड्रोन कैमरा उड़ा कर पूरे नगर तथा संभावित ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी की गई ।इसी के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च किया । बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद दंगों की स्थित उत्पन्न हो गई थी। इसी को लेकर पूरे प्रदेश में एक तरह से शासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है । इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। प्रदेश के हर जिले में पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च तथा ड्रोन कैमरे उड़ा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। इसी को लेकर आज कायमगंज से सीओ सोहराब आलम के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च एवं ड्रोन कैमरे को उडा कर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जायजा लिया। नगर के पुलगालीव पुलिया, से ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। इसके अलावा काजम खां मैन बाजार मोहल्ला जटवारा चिलौली पठान के अलावा लालबाग अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा उड़ा कर जायजा लिया गया। आगामी जुमे की नमाज एवं बकरा ईद पर सीओ सोहराब आलम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील भी की। आपसी भाईचारा कायम रहे इस लिहाज से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस तथा प्रशासन की सक्रियता इस बात की ओर संकेत कर रही है कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct