कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 जनवरी 2023
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि उसके गांव का मनचला दबंग युवक उसकी 13 वर्षीय बेटी को आए दिन बदनियत के साथ भद्दी -भद्दी गालियां देकर छींटाकशी करता है। आरोप है कि युवक नाबालिग बेटी को अपने जाल में फंसा कर रखना चाहता है। पिता का कहना है कि उसने इस बात की शिकायत जब युवक के पिता तथा परिवार वालों से की, तो वे आग बबूला हो गए, और उसे गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गए। शिकायत करने की खुन्नस पर दबंग मनचले युवक ने उसकी बेटी को किसी बहाने से अपने घर बुला लिया और खींचकर कमरे में ले गाया। जहां गंदी- गंदी गालियां देकर हरकत करने पर उतार हो गया। उसने मेरी बेटी को धमकाते हुए कहा कि मैं तुझे जहां बुलाऊं वहां आ जाया कर, नहीं तो तुझे गायब कर दूंगा। नाबालिग बेटी को इस प्रकार की हरकत की जानकारी किसी को न देने की भी हिदायत दी । मेरी बेटी के विरोध करते ही उसने मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई। शोरगुल सुनकर मैं और मेरी पत्नी तथा माता के अतिरिक्त अन्य लोग मोके पर पहुंचे। जहां से किसी तरह उस दबंग मनचले के चंगुल से अपनी बेटी को छुड़ाकर लाए। शिकायत मिले के बाद भी पुलिस ने इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही करना शायद मुनासिब नहीं समझा । लोगों का कहना है कि पुलिस की यही लचर एवं लापरवाह आदत होने के कारण समय से कार्यवाही नहीं होती है। जिसके परिणाम स्वरुप आए दिन कानून व्यवस्था का खुला मखौल उड़ाने वालों के हौसले बुलंद बने रहते हैं। यही कारण है कि कही न कही कोई अप्रिय घटना घट जाती है । और इसके बाद कानून व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूरी करने के लिए कुछ दिन तक दिखावा किया जाता है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug