खाताधारकों के खाते से निकाले गए धन के गवन का आरोप लगा, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 03 17 18 31 28 216

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 मार्च 2023
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की किसान पंचायत के बाद जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सनी कनौजिया को सौंपा गया। ज्ञापन में चरमराई विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत अधिकारियों को जिम्मेदार बताया गया। इसी के साथ ज्ञापन के माध्यम से किसान नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्मला देवी पत्नी यादराम के खाता एवं पिंकी देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी बराविकू के बैंक खाते से दिनांक 6-4- 2020, 7-4- 2020, 8-4- 2020, 2-5 -2020 तथा 5-5 -2020 को ₹75000 लोकवाणी केंद्र बराविकू से बैंक कर्मचारियों की लापरवाही के कारण निकालकर साइबर क्राइम करने वालों ने यह धन राशि हड़प ली। इस संबंध में न्यायालय के आदेश के बावजूद भी थाना पुलिस कायमगंज इस प्रकरण की आख्या न्यायालय नहीं भेज रही है। और ना ही बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदुइया के कर्मचारी आरटीआई का सही जवाब दे रहे हैं। इस संबंध में किसान नेताओं ने तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि खाते से दिनांक 21/2/ 2015 को फर्जी तरीके से कनेक्शन कर दिया गया। इस संबंध में आवेदक द्वारा न तो कनेक्शन लिया गया, और ना ही कनेक्शन विच्छेद के लिए आवेदन किया। यही नहीं इस विद्युत कनेक्शन के लिए उसके द्वारा कोई धनराशि भी जमा नहीं की गई। बावजूद इसके तहसील कायमगंज के माध्यम से 74866 रुपए की आरसी विद्युत विभाग द्वारा बकाया दर्शा कर भेजी जा रही है। और खाते का विवरण भी जमा धन राशि के लिहाज से शून्य दर्शाया जा रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि इस मामले की जांच कर आरसी को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि उनकी इन मांगों का सही ढंग से निराकरण करते हुए सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा दोषियों के विरुद्ध शीघ्र समुचित कार्यवाही की जाए । यदि ऐसा नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन 27 मार्च2023 से बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंदुइया का घेराव करने तथा तालाबंदी करने के लिए बाध्य हो जाएंगे और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन तथा प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला प्रभारी गिरीश चंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान, जिला महामंत्री सुनील कुमार, तहसील उपाध्यक्ष सत्यवीर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।
इनसेट:- किसान नेताओं ने ब्लाक प्रमुख के बेटे को दी श्रद्धांजलि-
कायमगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित हुई किसान पंचायत में उपस्थित किसान नेताओं ने कायमगंज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे के बेटे, जिनकी इंदौर में मार्ग दुर्घटना के कारण दुखद मौत हो गई थी। इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक युवा इंजीनियर बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्म शांति एवं परिजनों को धैर्य धारण करने की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। किसान नेताओं ने कहा कि ब्लाक प्रमुख का होनहार युवा बेटा इंजीनियर था। उसकी मृत्यु से परिवार को गहरा सदमा लगा है। इस दुखद घड़ी में उनका संगठन शोक व्यक्त कर रहा है ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes