KAIMGANJ NEWS युवक व उसके परिजनों को मारने पीटने तथा युवती से छेड़छाड़ का आरोप

Picsart 26 02 25 11 23 18 782

KAIMGANJ NEWS – तहरीर दे युवती ने दबंगों पर पीछा कर अश्लीलता का प्रयास करने का भी आरोप लगाते हुए की पुलिस से कार्यवाही की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
दबंगों से परेशान युवती ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आप बीता बताते हुए शीघ्र सुरक्षा एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है । मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा का बताया जा रहा है । जहां का निवासी एक परिवार तथा उस परिवार की छात्र युवती दबंगों की करतूतों से भयभीत एवं पीड़ित है । इस गांव भटासा की छात्र युवती ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता के अनुसार 24 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे उसका भाई ललित साइकिल से चटनी के लिए धनिया लेने गया था। धनिया लेकर लौटते समय पड़ोस के ही राजवीर सिंह पुत्र झब्बू सिंह और उसके बेटे कुशल व आलोक ने उसे बेवजह रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पीड़ित छात्रा प्रियांशी और उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान कुशल ने हसिया से हमला कर पीड़िता की माता रीमा व पिता प्रेमपाल को घायल कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
= पीडित छात्रा ने लगाया बुरी नीयत से पीछा करने का आरोप=
– पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार डराने-धमकाने में लगे हैं। पीड़िता के अनुसार उसके इंटर के पेपर चल रहे हैं । जब वह पेपर देने जाती है तो आरोपी बुरी नीयत से उसका पीछा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं ।, जिससे पूरा परिवार भय के साए में जी रहा है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, और जांच के आधार पर ही कार्रवाही होगी ।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिंह यादव – दानिश खान

DELHI NEWS

Delhi news खाड़ी में बढ़ता युद्ध संकट: होर्मूज जलडमरूमध्य पर तनाव, दुनिया में तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित

Delhi news नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज ) 13 अप्रैल 2026 | =अंतरराष्ट्रीय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुई जटवारा की शाम, कवियों ने बांधा ऐसा समां कि झूम उठे श्रोता

KAIMGANJ NEWS –ओज, हास्य और श्रृंगार की त्रिवेणी में डूबा कायमगंज; ‘राम’ के जयकारों के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यमराज को दावत दे रहा था ‘स्टंटबाज’, पुलिस ने उतारा सारा ‘भूत’; 2000 का फटका और हवालात की हवा!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क पर रफ़्तार का जुनून और फिर उस पर जानलेवा करतब…[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हुंकार: किसानों के हक और भारी भरकम फीस पर फूटा गुस्सा, भारती कृषक एसोसिएशन ने सरकार को घेरा

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सियासी गलियारों से लेकर खेत की मेड़ तक, अब बदलाव की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मछली मंडी में खूनी खेल: विक्रेता ने युवक के सिर पर किया ‘दाव’ से वार, मरणासन्न कर छोड़ा

KAIMGANJ NEWS ● पुरानी रंजिश या अचानक उपजा विवाद? सरेराह युवक पर धारदार हथियार से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जौरा रोड बना रणक्षेत्र: खूनी संघर्ष में युवक की मौत, अस्पताल में फूटा गुस्सा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के जौरा रोड बाईपास मार्ग पर स्थित[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा: – ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक सीज

Farrukhabad news फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद 11 अप्रैल 2026 शासन के सख्त निर्देशों के तहत जनपद[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes