KAIMGANJ NEWS उफनाते बाढ़ के पानी में नहाने गया युवक डूबा तलाश के बाद देर शाम घटना स्थल से पचास फीट दूर गड्डे में मिला शव

Picsart 25 08 11 19 47 17 626

KAIMGANJ NEWS – साथियों के साथ केवल मनोरंजन के लिए बूढ़ी गंगा में डुबकी लगा तैरने व उछ्ल कूद करते समय घटी दुःखद घटना
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कभी – कभी नासमझी में किया गया काम भी जिंदगी के लिए घातक साबित हो जाता है । यह बात उस समय सही साबित होती दिखाई दी ।

Picsart 25 08 11 19 48 55 698

जब केवल मनोरंजन के लिए बाढ़ की विभीषिका से उफनाती बूढ़ी गंगा में युवक अपने साथियों के साथ नहाने गया जहां से तेज धार की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गया । सूचना मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया । बता दें कि नगर से करीब दो किलोमीटर दूर बूढ़ी गंगा के पुल पर बाढ़ का पानी आने के बाद आसपास के ग्रामीण उस तेज धार से वह रहे पानी में अटखेलियां कर नहाने के लिए आ रहे हैं । वहीं सोमवार को यहां नहाने आए गऊटोला निवासी 28 वर्षीय मुलायम सिंह तेज धार के गहरे पानी में गोता खाकर डूब गया ।

Picsart 25 08 11 15 51 46 322

बताया गया कि
मुलायम सिंह अपने गांव के लोगों के साथ पुल पर नहाने आया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। जहां गोता खाकर लापता हो गया । साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद रोती विलखती उसकी मां नन्ही देवी, भाई सुनील कुमार, मोरपाल, गोविंद और गिरजा व पूनम दोनों बहिनें घटना स्थल पर पहुंचे । परिजनों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला । इसी बीच सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । उन्होंने तैराक ग्रामीणों तथा गोताखोरों का मदद से खोज कराई । काफी खोजवीन के बाद गोताखोरों को एक शव घटना स्थल से करीब पचास फीट दूरी पर खड़े बबूल पेड़ के पास बने गड्डे में मिला ।

Picsart 25 08 11 19 54 57 706

शव पानी से बाहर निकाल कर लाया गया । जिसकी पहचान कर वहां मौजूद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव मुलायमसिंह के होने की पुष्टि कर पहचान की । शव सीएचसी लाया गया । जहां डाक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes