KAIMGANJ NEWS किसान नेताओं ने बाढग्रस्त ग्रामों में जाकर प्रभावित किसानों की स्थिति देख पता की समस्याएँ

Picsart 25 08 12 17 08 36 440

KAIMGANJ NEWS – भाकियू स्वराज ने राहत कार्य में तेजी लाने फसलों का मुआबजा देने तथा उर्वरकों की उपलब्धता आदि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने की प्रशासन से की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद
पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी में बाढ आने से गंगा तटवर्ती क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न है । बाढ की विभीषिका से हर तरफ तबाही का ही मंजर दिखाई दे रहा है। ऐशी हालत में आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में भाकियू स्वराज की जनपद फर्रुखाबाद की टीम ने टिलिया सलेमपुर के नीचे गंगा तराई क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण किया । पीड़ित किसानों से उनकी समस्याओं को सुना। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। समस्या ग्रस्त बाढ प्रभावितों के लिए भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से मांग है कि बाढ़ पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाएं किसानों की बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए, ढाईघाट शमसाबाद से लेकर बहबलपुर मिस्तनी (कंपिल )तक बांध का निर्माण कराया जाए।सिंचाई विभाग फर्रुखाबाद के भ्रष्ट जेई को हटाया जाए और जिन किसानों की फसलें अभी बची हुई है । उन्हें खाद यूरिया की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए जनपद फर्रुखाबाद में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए । जिससे किसानों को पर्याप्त खाद मिल सके। उन्होंने कहा है कि यदि उपरोक्त वर्णित मांगों को जनहित में पूरा नहीं किया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन स्वराज जनपद फर्रुखाबाद में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा । जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। बाढ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण के दौरान प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गंगवार, जिला सचिव रामवीर, मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, महिपाल सिंह,अनुज सक्सेना, जसवंत आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes