KAIMGANJ NEWS -दो माह पहले हुई थी शादी, परिजनों की मदद से ग्रामीणों ने सांप को पकड़ कर मार डाला,पुलिस प्रशासन ने की जांच,
कायमगंज। फर्रुखाबाद।
सोने जा रहे युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की दो माह पहले शादी हुई थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों की मदद से ग्रामीणों ने सांप को पकड़ कर मार डाला।
कायमगंज क्षेत्र के गांव झब्बूपुर के लटूरनगला निवासी प्रेमचंद्र का 20 वर्षीय पुत्र सुनील गुरुवार की रात घर में सोने के लिए मच्छरदानी लगा रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने सांप को देखा और उसे ग्रामीणों की मदद से घेर कर मार दिया। सुनील के शरीर में स्पाट देख परिजन घबरा गए और सीएचसी लेकर दौड़े। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचते ही मां नन्हीं देवी, पत्नी अनामिका, भाई राजू, सत्यवीर, श्यामवीर समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी दो माह पूर्व जनपद एटा के थाना धुबरी के गांव उदयपुरा गांव से हुई थी। अभी नवविवाहिता की हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। उसका रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट
ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा, गंभीर
संवाददाता, कायमगंज।
नगर से सटे गांव कुबेरपुर निवासी अनिल को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इनसेट
महिला डाक कर्मी की मौत पर मचा कोहराम
कायमगंज।
नगर के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी राकेश चंद्र मिश्रा की 55 वर्षीय पत्नी पुष्पा नगर के डाकघर में कर्मचारी है। गुरुवार को अचानक उनकी हालत बिगड़़ गई। परिजनों ने 108 पर काल की। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एबुलेंस की मदद से परिजननें उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बेटी शीतल व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct