KAIMGANJ NEWS दरिंदगी की हद पार कर युवक ने किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म – पीडिता की हालत गंभीर – किया गया उच्च चिकित्सा के लिए कानपुर रेफर

Picsart 25 11 07 21 32 41 347

KAIMGANJ NEWS – दरिंदे ने गन्ने के खेत में बनाया नावालिग बेटी को हवस का शिकार
कायमगंज /फर्रुखाबाद
यह दुखद मानवीय पहलू को झकझोर देने वाली घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है जिसमें गन्ने के खेत पर गई बच्ची को इसी गांव के निवासी चचेरे भाई एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाते हुए दुष्कर्म किया ।

Picsart 25 11 07 21 34 09 936

घटना स्थल जहां घटना घटी।

इस बेजां हरकत से रक्त रंजित बेचारी अबोध बालिका वेहोश हो खेत में ही पड़ी रही । देर तक घर वापस ना लौटने पर घर वालों ने तलाश किया तो देखते ही उनके होश उड़ गए । गंभीर हालत में ही बच्ची को परिजन नगर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । किन्तु उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल फिर वहां से हैलट कानपुर रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बालिका के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा है।

एसपी फतेहगढ़ की व्हाइट

खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। शुक्रवार को दोपहर के समय बालिका खेत पर गई थी। तभी गांव का ही। उसका चचेरा भाई 14 वर्षीय युवक वहां पहुंच गया और उसने जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब बालिका घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचे। वहां बालिका लहूलुहान व बदहवास हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे कायमगंज सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर मधु अग्रवाल ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर किया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हैलट, कानपुर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल व कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की।पुलिस की कई टीमें आरोपित की तलाश में लगी हुई हैं। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं आ सका है । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि बालिका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की पुष्टि हुई है। पीड़िता का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के लिए उसे हैलट, कानपुर भेजा गया है। आरोपित की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस ने युवक को गांव से हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है।इनसेट :-
चचेरे भाई ने ही किया रिश्ते को कलंकित – पीडिता क्लास 6 की छात्रा है ।
कायमगंज : –
तराई क्षेत्र में वसे गांव की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि आरोपी पीड़िता के परिवार का ही चचेरा भाई है और वह कक्षा 10 का छात्र है । जबकि दुष्कर्म पीडिता बेटी गांव स्थित परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली क्लास 6 की छात्रा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes