KAIMGANJ NEWS भारी बारिश के बीच अचानक गिरा लेंटर दबकर हुई युवक की मौत

Picsart 24 07 08 05 58 28 196

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
घटना जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला मोहन की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी 36 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामनाथ अपने घर पर सो रहे थे । आकाश में घिरे बादल रह कर बरस रहे थे। इसी बीच आज रविवार वाले दिन सवेरे जिस कमरे में अवधेश सो रहा था । उस कमरे का लेंटर अचानक भरभरा कर धराशाई हो गया । कमरे में सो रहा अवधेश लेंटर के मलबे में दब गया । जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया । ग्रामीण मौके पर जमा हो गए । ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे अवधेश कुमार को बाहर निकाल गंभीर हालत में उसे परिजन कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्रथम उपचार के बाद जनपद मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । लोहिया अस्पताल ले जाने के लिए साथ आए परिजन किसी वाहन की व्यवस्था कर ही रहे थे – कि तब तक अवधेश की सांसें थम गई । मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । मां गंगादेवी, भाई दलबीर, जयवीर, आनंद व आदि परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक अविवाहित था । मकान पर डाट का लेंटर पड़ा था जो काफी पुराना तथा र्जीण हालत में था । मृतक की मौत की सूचना पर कस्वा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी अस्पताल पहुंचे । जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से जानकारी ले शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes