kaimganj news –पोल पर चढ़े लेबर की जर्जर पोल टूट कर गिरने हुई मौत

Picsart 24 03 06 20 22 11 307

Kaimganj news- लेबर बंच केविल डालने के लिए पोल पर चढ़ा था
– जर्जर पोल को समय से ना बदलने जैसी विजली विभाग की लापरवाही बनी श्रमिक की मौत का कारण
कायमगंज / फर्रुखाबाद6 मार्च2024
दुःखद घटना नगर के समीप बसे गॉव उलियापुर में हुई । जहाँ जर्जर पोल पर बंच केबिल डालते समय अचानक टूट कर गिरे पोल पर चढ़ा मजदूर नीचे गिरकर असमय ही मौत का शिकार बन गया । घटना के बाद गरीब मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया ।इस गांव में ठेकेदार की ओर से बंच केबिल डालने का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव भटासा निवासी अंकुल (21) अपने भाई श्रीकृष्ण, बहनोई चंदन के साथ बंच केबिल डाल रहे थे। अंकुल बिजली के लोहे के पोल के ऊपर चढ़कर केबिल डाल रहा था। अचानक पोल धराशायी हो गया। अंकुल नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख उसका भाई श्रीकृष्ण व बहनोई चंदन दौड़े और अंकुल को बाइक से लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टर ने अंकुल को मृत घोषित कर दिया। मौत पर उसका भाई बिलख पड़ा। घटना की जानकारी ठेेकेदार व परिजनों को दी गई। परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां अंकुल का शव देख उसकी पत्नी संध्या बिलख -बिलख कर रो रही थी । मृतक के भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि जिस पोल पर उसका भाई केबिल डाल रहा था। वह नीचे से गला था। यह बात उसे नहीं पता थी। घटना की जानकारी पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घटना को लेकर परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। अंकुल की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक वर्ष की बच्ची है। अंकुल की मौत पर भाई सुग्रीव, शिवम, श्रीकृष्ण समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस घटना के लिए लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं । उनका मानना है कि यदि समय रहते इस जर्जर पोल को बदलवा कर सही पोल लगा दिया गया होता तो शायद यह दुखद घटना नहीं होती ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes