– गनीमत रही की ऊपरी मंजिल पर स्थित आर्म्स स्टोर तक आग पहुंचने से पहले ही बुझा ली गई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 12 फरवरी 2023
सर्राफा दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही की आग आर्म्स स्टोर में नहीं पहुंची। अन्यथा किसी भी संभावित जनहानि से बचना मुश्किल हो जाता ।कड़ी मशक्कत के बाद लगी को आग मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी मिट्टी डालकर बुझा लिया।
बताते चलें की कायमगंज लोहाई बाजार में गांजा भांग वाली गली के पास भोलानाथ शिव शंकर लाल सर्राफ एवं आर्म्स स्टोर की दुकान है। इसी के नीचे शराब की दुकान है। वहीं ऊपरी मंजिल पर आर्म्स की दुकान है। शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आज दोपहर लगभग 12:30 बजे दुकान में से अचानक धुआं निकलने लगा, देखते ही देखते आग की लपटें दुकान के शटर से बाहर निकलने लगी। उठता धुआं एवं निकलती आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दुकान मालिक रवि कुमार वर्मा उर्फ बिल्लू तथा उनके भाई आनंद वर्मा पुत्रगण शिव शंकर लाल वर्मा को दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।आग से दुकान के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया गया है कि अग्निकांड की भेंट चढ़कर दुकान में रखा लाखों रुपए का माल तबाह हो गया। गनीमत रही कि ऊपरी मंजिल तक आग नहीं पहुंच पाई ,अगर आग ऊपरी मंजिल पर पहुंच जाती, तो उसमें रखे आर्म्स के कारण आसपास की बिल्डिंग ध्वस्त हो सकतीं थी। लोगों में चर्चा का विषय था कि आज अगर उपरी मंजिल पर रखे कारतूस वा बंदूकों में लग जाती तो भारी नुकसान तो होता ही, साथ ही आसपास के लोगों के लिए भी खतरा हो सकता था। इधर अग्निकांड की फोन द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद भी कई घंटे तक फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची। तब तक कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल एवं क्राइम इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने का कारण जानने का प्रयास किया । फिलहाल दुकान मालिक तथा पास पड़ोस के लोग आग लगने का मुख्य कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट को ही बता रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट =जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct