KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
ऐशे ही उच्चके जरूरत मंद को भी समय पर मदद मिलने में बाधा उत्पन्न कर देते हैं। इन्हीं जैसों की करतूतों के चक्कर से बचने के लिए लोग लिफ्ट देना उचित नहीं समझते । आज इसी तरह झांसा दे नगर के चिलॉका मोहल्ला में एक तम्बाकू व्यवसायी से लिफ्ट लेकर एक जेबकतरे ने पचास हजार रुपये पार कर दिए और अपने साथी की बाइक से रफूचक्कर हो गया। व्यापारी ने जब घर पहुंचकर जेब देखी तो रुपए गायब थे।

इस लिफ्ट मांग घटना तहरीर पर कस्बा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पता लगाने का प्रयास कर रही है । यह लिफ्ट मांग कांड का मामला नगर के मोहल्ला सधबाड़ा निवासी राजकुमार अग्रवाल उर्फ रज्जू तम्बाकू व्यवसायी का हैं । तम्बाकू व्यवसाय के साथ ही रज्जू अपने बेटे डॉ. संदीप अग्रवाल के बाल गोपाल हॉस्पिटल में भी देखरेख की जिम्मेदारी निभाते हैं ।, शनिवार को वह बाइक से मोहल्ला चिलाका स्थित एक हॉस्पिटल के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां खड़े एक युवक ने उन्हें रोककर अपने साथी को थोड़ा आगे तक लिफ्ट देने की बात कही।अग्रवाल ने लिफ्ट दे दी और युवक को लेकर बजरिया रामलाल की ओर जाने लगे। इसी दौरान पीछे से उसके साथी ने बाइक से पीछा किया और जैन मंदिर के पास पहुंचकर अपने साथी को अपनी बाइक पर बैठा कर फरार हो गया।राजकुमार अपने घर लौट आए। जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो हैरान रह गए। जेब में रखी 500-500 की नोटों की 50 हजार की गड्डी गायब थी। उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर जाकर आसपास तलाश की, लेकिन शातिर जेबकतरे गायब थे। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। व्यापारी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
नगर में जेबकटों की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले नगर की बैंक ऑफ इंडिया में एक शातिर महिला ग्राहक का थैला काटकर एक लाख रुपये पार कर चुकी है। उस घटना में मुकदमा दर्ज है, लेकिन आरोपित अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से नगर में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि जेबकतरे अब खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। फिर भी क्या बजह है कि पुलिस जेबकतरों को गिरफ्त में नहीं ले पा रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb