KAIMGANJ NEWS 85 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

Picsart 25 01 02 07 04 43 110

KAIMGANJ NEWS – प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने दी शस्त्र सलामी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर निवासी जमादार सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय महाराज सिंह यादव आपातकाल के दौरान सरकारी नीतियों का विरोध करते हुए जेल गए थे । जब प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव बने तो उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल यातनाएं भोगने वाले लोगों को लोकतंत्र का सजक प्रहरी बताते हुए लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया था ।

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

उन्हीं में से साहित्य प्रेमी कवि जमादार सिंह भी एक थे । पारिवारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने अपने प्रारंभिक जीवन काल में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित होकर उसकी सदस्यता ग्रहण की और लंबे समय तक स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय रहे । इसी के साथ राजनीति में जनसंघ के सदस्य के रूप में सक्रिय हुए । उसी समय ही जेल यात्रा की । कुछ मतभेदों के चलते उन्होंने जनसंघ से बनी भाजपा को अलविदा कह दिया था और इसके बाद आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़कर समाज सेवा करते रहे । उनका स्वास्थ्य पिछले काफी समय से लगातार खराब चल रहा था । निरंतर होते रहे उपचार के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने आज 1 जनवरी 025 को प्रातः 4 से 5 बजे के बीच अंतिम सांस ली । उनके निधन का समाचार मिलते ही ग्रामीण व परिजन तथा संबंधित संबंधी आदि उनके ग्रामीण आवास पर जमा हो गए । निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार कायमगंज मनीष वर्मा तथा शनि राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे।इसी के साथ थानाध्यक्ष कंपिल विश्वनाथ आर्या तथा एसएसआई कंपिल भभूतीप्रसाद यादव एवं पुलिस गार्द भी आवास पर पहुंच गया । सभी के आ जाने के बाद आवास से उनकी शव यात्रा गमगीन माहौल में प्रारंभ होकर उनके गांव स्थित निजी प्लॉट पर पहुंची । जहां एक बार फिर शस्त्र उल्टे कर पुलिस गार्द ने उन्हें शस्त्र सलामी दी और इसके तुरंत बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया । चिता को मुखाग्नि उनके भतीजे अखिलेश यादव ने दी । श्री सिंह अपने पीछे रोती बिलखती अपनी पत्नी बिटोला देवी तथा तीन विवाहित बेटियों को जिनमें सबसे बड़ी मीरा यादव दूसरी रेखा यादव तथा तीसरी बेटी साधना यादव एवं परिजनों को छोड़कर हमेशा के लिए चिरनिद्रा में लीन हो गए । अंत्येष्ठ स्थल पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी । उनकी मृत्यु का समाचार पाते ही पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव – सपा नेता डॉ नवल किशोर शाक्य के भाई मझोला प्रधान अभिषेक शाक्य – सपा नगर अध्यक्ष टाउन एरिया जैथरा दलबीर सिंह यादव – ग्राम प्रधान मलावन एटा लल्लू सिंह यादव – चरण सिंह यादव एटा – पूर्व सहकारी समिति सचिव इंद्रपाल सिंह यादव एटा एवं पूर्व प्रधान कृपाल सिंह दौलतपुर एटा, तथा मृतक लोकतंत्र सेनानी के ग्राम अलियापुर – शाह आलमपुर – दीपपुर नगरिया – सोतपुर – हकीकतपुर -आजमनगर – भरुआ – हंजियापुर सहित अन्य ग्रामों के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे ।
इनसेट : –
लोकतंत्र सेनानी के शव पर प्रशासन तथा अन्य लोगों ने चढ़ाया पुष्प चक्र दी भाविनी श्रद्धांजलि
कायमगंज
जीवन में किया गया संघर्ष और त्याग ही मनुष्य की समाज में पहचान कराता है । दिवंगत लोकतंत्र सेनानी जमादार सिंह यादव ने इमरजेंसी के दौरान देश में लगाई गई आपात स्थिति का अन्य लोगों की तरह का विरोध किया था । जिसके चलते उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर फर्रुखाबाद की जेल में निरुद्ध कर दिया गया था । आपात काल समाप्त होने के बाद देश में नई सरकार बनी और सभी को जेल से रिहा कर दिया गया था । उस समय बहुत से ऐसे लोग थे जो आपातकाल का विरोध तो करना चाहते थे । लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे । जिन लोगों ने हिम्मत जुटा लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए आगे आए ऐसे ही लोगों को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने लोकतंत्र सेनानी का दर्जा देकर सम्मानित किया था । वहीं जेल यात्रा का साहसिक कार्य आज जमादार सिंह के अंतिम यात्रा के समय उनकी पहचान का संकेत दे रहा था। प्रशासनिक अमला जुटी भारी भीड़ में हर व्यक्ति नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दे रहा था l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes