kaimganj news –हर्षोउल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में संयुक्त रूप से 75 वाँ गणतंत्र दिवस

IMG 20240125 WA0048

Shakuntala Devi shikshan Sansthan, ganatantra Divas–कायमगंज /फर्रुखाबाद 27 जनवरी 2024
शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान, विद्यालय परिसर में उपस्थित बालिका इंटर कालेज, इंगलिश मीडिएम एवं महाविद्यालय की आकर्षक गणवेश के साथ छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।

Picsart 24 01 27 11 52 43 091

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा ने ध्वजारोहरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, संजय बंसल, शालीन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मधुप माधव, रवीना अग्रवाल व विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये।

Picsart 24 01 27 11 54 53 517

इसके बाद छात्राओं ने रोमांचक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया और आगंतुकों को ताली बजाने पर विवश कर दिया। छात्राओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं देश भक्ति गीत देश रंगीला, रंगीला, सारे जहां से अच्छा, हिन्दी भाषण, इंगिलश स्पीच और देशभक्ति गाने वन्दे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत किया।

Picsart 24 01 27 11 55 38 487

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा ने बच्चों की सरहाना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा गणतन्त्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय की प्रबन्धक मोनिका अग्रवाल ने गणतन्त्र दिवस पर विस्तार से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सुतीक्षण कुमार ने भारत के वीर सपूतों को याद करते हुए छात्राओं को संविधान के सभी नियमों को जीवन में दृढ संकल्प के साथ अपनाने की बात कही। इंगलिश मीडिएम की प्रधानाचार्य नाहिद जाफरी ने गणतन्त्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी एवं महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 वेणू सिंह ने सभी अतिथियों का अभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes