Kaimganj news–परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप समय से देख लेते चिकित्सक तो बच सकती थी मासूम की जान
कायमगंज फर्रुखाबाद 8 जून 2023
रिश्तेदारी में आए 4 वर्षीय मासूम बालक बन रहे लैट्रिन टैंक में डूब गया । काफी देर बाद बालक को टैंक से निकाला गया और रिश्तेदारों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी कायमगंज लाया गया ।जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया ।मृतक मासूम के चाचा ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है i
बताया गया है कि पड़ोसी जनपद कासगंज के थाना व कस्बा सोरों के निवासी ऋषभ का 4 वर्षीय पुत्र सम्राट अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ निवासी अपनी बुआ एवं बाबा प्रेम शंकर मिश्रा के घर बीते दिनों आया हुआ था ।बताया गया कि बुआ का नया घर बन रहा था । जिसमें टैंक बना हुआ था ,और उसमें पानी भरा हुआ था ।इसी दौरान किसी समय मासूम सम्राट खेलते समय टैंक में गिर गया । जिसकी रिश्तेदारों को कोई जानकारी नहीं हुई ,काफी देर तक जब सम्राट दिखाई नहीं दिया ।तो रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन की । जिस पर पाया कि वह लैट्रिन टैंक में उतराता हुआ मिला । आनन फानन उसे टैंक से निकालकर तत्काल सीएचसी कायमगंज रिश्तेदार लेकर आए ।लेकिन चिकित्सक ने देखने के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया ।मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि सीएचसी में करीब आधा घंटे के बाद चिकित्सक ने मासूम को देखा ।उनका आरोप है कि चिकित्सक ने काफी लापरवाही की है । यदि समय से मासूम को चिकित्सक देख लेते तो शायद उसकी जान बच सकती थी । बताते चलें की इमरजेंसी ड्यूटी आज चिकित्सा अधीक्षक डॉ सरवर इकबाल की थी लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे और उन्होंने अपनी जगह संविदा चिकित्सक डॉक्टर संदीप को अस्पताल भेजा और उन्होंने मासूम को देखकर मृत घोषित कर दिया।आपको बता दें कि कायमगंज सीएचसी में चिकित्सकों की लापरवाही के तमाम मामले आए दिन सामने आते रहते हैं ।
और कई मामलों में यहां तीमारदारों द्वारा लापरवाही के आरोप में बवाल भी हो चुका है ।लेकिन चिकित्सकों की कार्यशैली में यहां कोई सुधार नहीं हो रहा है ।जिसका खामियाजा कहीं न कहीं यहां इमरजेंसी में आए हुए मरीजों को ही भुगतना पड़ता है । अस्पताल में चिकित्सक न होने की वजह से आज एक मासूम की जान चली गई। लगभग आधा घंटा देरी से पहुंचे चिकित्सक ने मासूम को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बताते चलें की कायमगंज सरकारी अस्पताल में यह कोई नई बात नहीं है इससे पूर्व भी कई घटनाएं गुजर चुकी हैं लेकिन शासन और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक चिकित्सक के हवाले पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है डॉक्टरों की कमी के चलते आए दिन कुछ ना कुछ यहां देखने को मिलता रहता है बारहाल जो भी हो मृतक मासूम को लेकर उसके परिजन अपने घर चले गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug