सड़क किनारे अटेना मार्ग पर पड़ा मिला किसी महिला का शव

Picsart 23 04 02 18 19 19 232

– मिले अज्ञात शव का चेहरा झुलसा होने से हत्या की आशंका की जा रही व्यक्त

कम्पिल/कायमगंज/ फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2023
जनपद के थाना क्षेत्र कंपिल में अटेना मार्ग पर स्थित गांव कारब के पास किसी अज्ञात महिला का शब सड़क किनारे पड़ा देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त होने के बाद थाना कंपिल पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष आर के सिंह एवं एसआई मोहम्मद सरताज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले का पता लगाने का प्रयास किया। मौके पर युवती का शव औंधा पडा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से प्लास्टिक की एक बोतल खाली पड़ी मिली, सूंघने पर बोतल से किसी तीखे केमिकल की जैसी गंध आ रही थी। कयास लगाया जा रहा है कि इसी केमिकल को मृतका के चेहरे पर डालकर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया होगा। क्योंकि केमिकल डालने से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस चुका था । जिससे कि शिनाख्त कराने में परेशानी आ रही थी। मौके पर जमा हुई काफी भीड़ से भी पुलिस ने मृतका के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी थी । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कंपिल पुलिस द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका का उल्लेख करते हुए स्लाइड बनाने एवं वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराए जाने की सिफारिश की गई है। मृतका की उम्र लगभग 28 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वह सफेद रंग का कढ़ाई दार सूट तथा काले रंग की पजामी पहनी थी। साथ ही उसका दुपट्टा गुलाबी रंग का था। हाथ में कांच का पीले रंग का कड़ा और गले में एक माला आर्टिफिशियल मोतियों वाली, बालों में क्लेचर तथा उसके पैर में काले रंग का एक धागा बंधा हुआ था। मिले शव की शिनाख्त कराने का पुलिस द्वारा काफी प्रयास किया गया। किंतु फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। पुलिस द्वारा जानकारी के लिए दो मोबाइल नंबर आम लोगों को उपलब्ध करा दिए गए। यदि किसी को जानकारी हो तो वह इन नंबरों पर पुलिस को सूचित कर सकता है। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने कहा कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होते ही घटना की जांच के साथ ही शीघ्र आगे की कार्यवाही करना प्रारंभ कर दिया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes