भारतीय कृषक एसोसिएशन ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मिलावट खोरी तथा किसान समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कर की कार्यवाही की मांग

Picsart 22 11 18 18 26 46 012

कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 नवंबर 20-22

भारतीय कृषक एसोसिएशन द्वारा 14 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी के नाम संबोधित उप जिलाधिकारी की ना मौजूदगी में तहसीलदार कर्मवीर सिंह को सौंपा गया।
जिसमें कहा गया है कि जनपद फर्रुखाबाद के गांव गुरु शादी नगर में पखना सोसायटी एवं पखना संघ है । वर्तमान सचिव द्वारा 300 बोरी गेहूं बेच डाला गया। जिसमें जांच हुई और गोदाम को सील कर दिया गया। किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । किसानों को बिजाई के लिए गेहूं बीज की व्यवस्था कराई जाए ।वही कायमगंज नगर क्षेत्र में आटे में चावल की मिलावट कर बड़े पैमाने पर मिलावट खोरी का धंधा जोरों पर चल रहा है इसे रोका जाए। आटे की कीमत ₹35 से लेकर ₹45 तक हो गई है। जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। कस्बा कायमगंज में पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है। जिससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पढ़ रहा है । टंकी की साफ सफाई कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। कस्बा कायमगंज में यूनानी दवाखाना खोला जाए। फर्रुखाबाद से कायमगंज अलीगंज दिल्ली जयपुर के लिए शासन प्रशासन की मदद से अवैध डग्गामार बसें चल रही हैं । जिससे सरकारी राजस्व पर असर पड़ रहा है। तत्काल रोका जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। गन्ना सप्लाई का समय है मील को तत्काल चालू कराया जाए ।दी किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज ध्यान नहीं दे रही है ।किसानों की फसलें लेट हैं । कायमगंज चीनी मिल का पेराई क्षमता बढ़ाई जाए तथा विस्तार किया जाए। पूरे जनपद में डायरिया डेंगू बुखार खुजली आदि से मरीज परेशान हैं। अस्पतालों में दबाएं उपलब्ध नहीं है। जिस से आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दवाएं मुहैया कराई जाय। कस्बा कायमगंज में दूरसंचार निगम के नेटवर्क बिजली चले जाने के बाद नहीं आते हैं। जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे सही कराया जाए। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है । रात के समय सर्द रातें हो रही हैं। प्रशासन द्वारा रेन बसेरा व अलाव की व्यवस्था कराई जाए। कस्बा कायमगंज में रविवार बंदी पूर्ण रूप से कराई जाए एवं बाल श्रमिक तंबाकू की गोदामों एवं दुकानों पर काम कर रहे हैं। इसे तत्काल रोकते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस मौके पर मुन्ना लाल सक्सेना, रागिब हुसैन खान, प्रभात सिंह गंगवार, विनीत कुमार, श्यामवीर सिंह ,शीलू चंद्र ,रामदास वर्मा , सहित एक दर्जन से अधिक किसान यूनियन के नेता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes