उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में गिनाई समस्याएं की निराकरण की मांग

Picsart 22 11 18 18 25 32 616

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम सौंपे ज्ञापन में गिनाई समस्याएं की निराकरण की मांग
कायमगंज / फर्रुखाबाद 18 नवंबर 2022
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में चुनाव के दौरान व्यापारियों को होने वाली आर्थिक तथा व्यापारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से चुनाव सम्पन्न होने तक चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव में इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध धन को रोकने के लिए सघन जाँच की जाती है । परन्तु जाँच के दौरान चुनाव में प्रयुक्त होने वाले अवैध धन की जाँच के साथ-साथ व्यापारियों की गाड़ियों को रोककर व्यापार सम्बन्धी धन को भी सरकारी खजाने में जमा करा लिया जाता है। जिससे व्यापारी का कारोबार रुक जाता है । तथा सरकारी जटिलताओं में फँसने के कारण व्यापारी का धन कई सालों के लिए सरकारी खाते में जमा हो जाता है। जिस पर व्यापारी को कोई ब्याज नहीं दिया जाता है। जबकि अधिकांश व्यापारी बैंक से लोन लिमिट लेकर अपना व्यापार चलाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि व्यापारियों का धन चुनाव के दौरान चेकिंग में न जमा किया जाए। ऐसे निर्देश जारी करें । चुनाव कार्यवाही को सम्पन्न कराने के लिए मण्डी समिति की दुकानों का अधिग्रहण प्रशासन द्वारा लगातार चुनावों में किया जा रहा है। चुनावों में मण्डी समिति की दुकानों का अधिग्रहण करने से सम्बन्धित व्यापारी का व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाता है। बैंक का ब्याज,स्टाफ की तनख्वाह व अन्य अनेकों प्रकार के खर्चे व्यापारी पर लगातार चालू रहते हैं। दुकान व गोदाम अधिकृत हो जाने के कारण व्यापारी का कारोबार, माल का आना-जाना व पैसे का ट्रान्जैक्शन सभी बन्द हो जाते हैं । व्यापारी नेताओं का कहना है कि चुनाव के कार्य को सम्पन्न कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए तथा मण्डी की दुकानों पर गोदामों का अधिग्रहण न किए जाने का आदेश पारित किया जाना चाहिए। चुनाव के समय निजी उपयोग में आने वाली सवारी गाड़ियों (कार) के अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जाते हैं। अधिकांश वाहन स्वामियों के पास ड्राइवर नहीं होते हैं, वह स्वयं अपनी गाड़ी चलाते हैं, जिसमें भारी संख्या सीनियर सिटीजन की भी है। यदि किसी व्यापारी को चुनाव के लिए मांग अधिग्रहण का नोटिस भेजा जाता है, वह अपनी दुकान बन्द कर चुनाव कार्य के लिए गाड़ी लेकर नहीं जा सकता है। अतः आपसे अनुरोध है कि चुनाव कार्य के लिए निजी वाहनों, घरेलू इस्तेमाल के लिए काम आने वाली कारों का अधिग्रहण ना किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में मनोज कौशल, अमित सेठ, संगठन नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल अखिलेश शर्मा, वरुण सक्सेना, जितेंद्र रस्तोगी, सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी तथा व्यापारी नेता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes