यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, दो की मौत, चार की हालत गंभीर

1644655795109

मथुरा 12 फरवरी 2020

उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा थाना महावन क्षेत्र से निकलने वाले यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 118 पर आज शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई । जिसमें घायल हुए 6 व्यक्तियों में से दो की अस्पताल ले जाते समय दुखद मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि इस स्थान पर पिकअप संख्या यूपी 83 सीटी 25 07 टमाटर भरकर जा रही थी। पंचर होने के कारण यही एक तरफ साइड में चालक द्वारा खड़ी कर दी गई थी। उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर संख्या डीएल वन lt 6110 ने खड़ी पिकअप में टक्कर मार दी। इस हादसे के समय तीसरा वाहन पिकअप नंबर यूपी 83 एटी 9155 जो पहले से यही खड़ी थी। तीनों वाहन आपस में भिढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन रोड पर ही पलट गए। जिससे पहली पिक अप में लदा टमाटर सड़क पर बिखर गया। वही क्षतिग्रस्त होकर तीनों वाहन भी आड़े तिरछे होकर गिर जाने के कारण लंबी-लंबी कतारों के साथ एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। सूचना पाते ही टोल कर्मी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात प्रारंभ कराया और इसी के साथ सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई ।सभी छह घायल अस्पताल ले जाए जा रहे थे। इनमें से दो घायलों सिद्धार्थ पुत्र राम सिंह एवं दिनेश पुत्र भूरेलाल निवासी गांव लक्ष्यपुरा थाना सैया जिला आगरा की रास्ते में ही दुखद मौत हो गई।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes