लोनी/ गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश 20 मार्च 2022
जनपद गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस ने बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खासमखास धनुष गुर्जर को हिरासत में ले लिया । पुलिस के अनुसार धनुष गुर्जर एक लाख के इनामी शातिर बदमाश पवन के संपर्क में रहकर उसकी सहायता करता था । बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में यही के सलाम होटल मालिक से पवन ने एक लाख की रंगदारी मांगी थी । रंगदारी न मिलने पर बदमाश पवन उर्फ कल्लू ने होटल पर जमकर ताबड़तोड़ गोलियां दागी थी । जिससे वहां मची अफरा-तफरी के साथ ही भय का वातावरण उत्पन्न हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश पवन उर्फ कल्लू को हथियार एवं आमनेशन उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का भी पता लगा लिया गया है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली लोनी एस एच ओ अजय कुमार के अनुसार गिरफ्तार किए गए धनुष गुर्जर पर सलाम होटल मालिक से रंगदारी मांगने बाले 1लाख के शातिर इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू के संपर्क में रहने का आरोप है ।बीजेपी विधायक श्री गुर्जर के नजदीकी की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस बदमाश पवन की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब तक उसके कई ठिकानों तथा संभावित स्थानों पर दबिश भी दी जा चुकी है । किंतु वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है ।धनुष गुर्जर बदमाश से संपर्क बनाने के लिए व्हाट्सएप काल को माध्यम बनाता है और पुलिस से बचाव के लिए वह पवन की मदद भी करता है। गिरफ्तार धनुष गुर्जर को न्यायालय में पुलिस द्वारा पेश किए जाने के बाद उसे कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है । गत वर्ष माह अक्टूबर में होटल मालिक से रंगदारी मांगने तथा फायरिंग करने का मामला जब प्रकाश में आया तो इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बदमाश पवन के गिरोह के अन्य साथियों की तलाश करते हुए उनके पुख्ता सबूत जुटाने के बाद इनमें से 25 – 25 हजार के इनामी बदमाश गौतमबुद्ध के दादरी नगर निवासी अंकुर, दिल्ली के पहाड़गंज निवासी अंश उर्फ हन्सा तथा सोनिया विहार दिल्ली निवासी सूरज शर्मा एवं ट्रॉनिका सिटी निवासी सोनू ,लोनी निवासी गौरव व आकाश को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है ।
ब्यूरो रिपोर्ट
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb