एचडीएफसी बैंक में कार्यरत फील्ड ऑफिसर की अज्ञात हमलावरों ने की गोली मारकर हत्या

1645526594310

– इस दुखद घटना ने एक बार फिर दिखाया कानून व्यवस्था को आईना
फिरोजाबाद -उत्तर प्रदेश 22 फरवरी 2022
कानून व्यवस्था को तार -तार करने वाली यह दुखद घटना प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि निजी प्रबंधन क्षेत्र वाले एचडीएफसी बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत 20 वर्षीय शुभम पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम गाजीपुर की अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज एवं दुखद घटना के संबंध में बताया गया कि फील्ड ऑफिसर शुभम अपने गांव गाजीपुर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह खंजापुर- गाजीपुर के बीच स्थित ईट भट्टे के पास पहुंचा ही था। उसी समय बाइक सवार हमलावरों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। घटना थाना क्षेत्र बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में हुई है ।घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार बाइक से हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही फील्ड ऑफिसर के परिजन मौके पर पहुंचे । जहां से भी घायल शुभम को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर गए । किंतु यहां से हालत गंभीर बताकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस इंस्पेक्टर ऋषि पाल ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घटना के शिकार शुभम के परिजनों से जानकारी ली।
परिजनों ने ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों पर लापरवाही तथा ऑक्सीजन की कमी का लगाया आरोप:-
गर्दन में गोली लगने से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे घायल शुभम को ट्रामा सेंटर से जिस समय रेफर किया गया । उस समय तक परिजनों के अनुसार यहां के डॉक्टरों ने उसे उचित इलाज नहीं दिया। इतना ही नहीं उनका आरोप है कि इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद भी घायल को आगरा ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इसलिए बे लोग प्राइवेट एंबुलेंस से ही ले जाने को मजबूर हुए । उनका कहना है कि ऑक्सीजन उपलब्ध ना होने के कारण रास्ते में ही उनके युवा परिजन शुभम की दुखद मौत हो गई । घटना से दुखी मृतक के ताऊ ने मामले का जल्द खुलासा करने के साथ ही हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल घटना का कारण कि, गोली क्यों मारी गई। वही हत्यारे कौन थे । इसका पता नहीं चल सका है।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes