शमसाबाद /फर्रुखाबाद 9 जून 2022 जमानत पर चल रहे सरकारी कर्मचारी को पहले पत्नी ने धमकाया। बाद में घात लगाए ससुराली जनों ने बंदूक की नोक पर जमकर पीटा । हाथ की घड़ी, सोने की चैन एवं ₹30000 लूट लिए लिए जाने का आरोप है। पीड़ित के अनुसार घटना को अंजाम देने बाले आरोपियों ने कहा अगर कही शिकायती की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूडनपुर निवासी रूपेश कुमार पुत्र स्वर्गीय कैलाश चंद ने पत्नी कांति देवी उर्फ बबली ,उसकेभाई अजय कुमार उर्फ रिंकू ,राहुल तथा संजय एवं रतन प्रकाश सहित 5 लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक फर्रूखाबाद को शिकायती पत्र देकर कहा है कि पत्नी कांति देवी द्वारा धारा 498 का मुकदमा दर्ज कराया था। बर्तमान में बो जमानत पर चल रहा है । पीड़ित के अनुसार 7 जून 2022 को बाइक द्वारा फतेहगढ़ कचहरी गया था। जहां से वापस लौटते समय आरोपियों में उसकी पत्नी कांति उर्फ बबली जो बिना वजह के ही भिड़ गई और गाली गलौज करते हुए कहने लगी किआज तो तू कचहरी जा वापस लौट कर आ, तब तुझे देख लूंगी। पीड़ित के अनुसार दोपहर की तेज धूप होने के कारण बो अपने मामा के घर फर्रुखाबाद चला गया। जहां शाम के वक्त बाइक द्वारा घर जा रहा था । कायमगंज तथा शमशाबाद थाना क्षेत्र की सीमा के मध्य स्थित फाटक के निकट आरोपी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। आरोप ससुर रतन प्रकाश के हाथ में बंदूक थी। जबकि बाकी अन्य लोगों के हाथों में सरिया ब्लेड तथा डंडे थे। उन लोगों में से रतन प्रकाश द्वारा बंदूक उसके सर पर लगा दी गई और बाकी लोग लाठी-डंडों तथा ब्लेड से प्रहार करने लगे । मारपीट की घटना में पीड़ित बाइक से नीचे गिर गया तो आरोपी उसके गले में ब्लेड मारकर जान से मारने की कोशिश करने लगे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर अचानक बाइक सवार आ गए। जिन्हें देखते ही आरोपी फायर करते हुए जानमाल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए । पीड़ित का आरोप है आरोपियो द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने के दौरान एक घड़ी, एक सोने की चेन तथा ₹30000 जो उसकी तनख्वाह के जेब में रखे हुए थे ।लेकर फरार हो गए । कुछ समय बाद पीड़ित का भाई कुछ लोगो के साथ मौके पर पहुँचा। उस बक्त मैं जमीन पर पड़ा था । उसने मुझे उठाया। पीड़ित के अनुसार ,घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई ।लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई । पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर को गंभीरता से लेकर संबंधित थाना पुलिस को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct