पच्चीस हजार का इनामी गैंग लीडर व चार अन्य शातिर अपराधी हथियारों सहित हुए पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Picsart 22 07 11 16 12 28 439

फर्रुखाबाद 11 जुलाई 2022
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के दिशा निर्देश पर कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस तथा एसओजी टीम के साथ संयुक्त रुप से धीरपुर -पखना मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। काफी देर तक चली मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से दोनों घायल हो गए । पुलिस गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से असलाह तथा कारतूस भी बरामद हुए हैं। कई अपराधिक वारदातों में संलिप्त रामजीत बाथम पुत्र लज्जाराम बाथम निवासी बबुरारा, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद, महावीर राजपूत पुत्र मेवाराम निवासी रसूलपुर थाना नवाबगंज, विकास उर्फ लालू राठौर पुत्र नन्हें निवासी बबुरारा, थाना नवाबगंज, बृजेश बाथम पुत्र मुन्नालाल तथा सन्तोष बाथम पुत्र नन्हेंलाल बाथम निवासीगण सुदर्शनदास थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार करने में फर्रुखाबाद पुलिस ने सफलता हासिल की है ।रामजीत बाथम पर तो 25 हजार का ईनाम भी घोषित था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा इसकी गिरफ्तारी के निर्देश कई बार मातहतों को दे चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धीरपुर-पखना मार्ग पर रामजीत, महावीर, विकास, बृजेश व सन्तोष किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिन्द, एसओजी प्रभारी बलराम भाटी, सर्विलांस के दरोगा जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ धीरपुर-पखना मार्ग से ग्राम रठौरा जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। जहां उन्होंने गैंग को घेरने का प्रयास किया। अपने को घिरा समझ कर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली रामजीत के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। महावीर राजपूत के बायें पैर में गोली लगी। पुलिस ने घेरकर पाँचों को अपनी गिरफ़्त में ले लिया। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के दो देशी तमंचा, 315 बोर के 4 खोखा, 315 बोर का एक जिन्दा कारतूस, 315 बोर का ही एक मिस कारतूस, दो लोहे की सरियां, एक लोहा काटने वाली आरी, एक 12 चाबियों का गुच्छा, एक एण्ड्राइड मोबाइल तथा 1020 रुपया नकद बरामद किया।
ईनामी रामजीत बाथम के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में 23 मुकदमे ,हिस्ट्रीशीटर महावीर राजपूत के विरुद्ध विभिन्न थानों में 25 मामले, सन्तोष के तीन, विकास उर्फ लालू तथा बृजेश बाथम के विरुद्ध एक-एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश रामजीत बाथम तथा महावीर राजपूत को अस्पताल में जाकर देखा। जहां घायल अवस्था में दोनों का उपचार किया जा रहा है । उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार दोनों घायल बदमाश खतरे से बिल्कुल बाहर है ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes