शमशाबाद- फर्रुखाबाद 13 मार्च 2022
फर्रुखाबाद – कायमगंज मार्ग पर स्थित गांव दलेलगंज के पास 68 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक महेंद्रसिंह सड़क पार कर रहे थे ।उसी समय सफेद रंग की किसी अज्ञात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम दे चालक कार तेजी से दौड़ता हुआ मौके से फरार हो गया। भागती हुई कार का ग्रामीणों ने पीछा करने का प्रयास किया। किंतु तब तक कार बहुत दूर जा चुकी थी। घटना की सूचना पाकर थाना शमशाबाद थानाध्यक्ष एवं फैजबाग पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे । जहां से उन्होंने घटना पर स्थल पर घायल पड़े रिटायर्ड फौजी को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए भिजवाया । 
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद रिटायर्ड सैनिक को मृत घोषित कर दिया । ग्रामीणों के अनुसार सेवानिवृत्त होने के बाद महेंद्रसिंह अपनी खेती बाड़ी के साथ ही पशुपालन का काम भी देखते थे। उनकी सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी सोनकली तथा बेटे विजय कुमार व अनिल कुमार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी शमशाबाद ने बताया कि अभियोग पंजीकृत करने के लिए अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर दी जाएगी, तो उसके अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct