Shamshabad news गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास।

Picsart 23 06 25 07 10 58 829

Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 25 जून 2023 गृह कलह से तंग 24 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर गमछे के से फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर युवक को उतारा और गंभीर अवस्था में नजदीक के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सक ने देखने के बाद लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी एक 24 वर्षीय अबिबाहित युवक द्वारा कमरे के अंदर कुंडे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की गई। बताया गया युवक अविवाहित और गृह कलह का शिकार था 24 वर्षीय युवक शनिवार को अपने घर पहुंचा जहां उसने कमरे का दरवाजा बंद कर गमछे के सहारे कुंडे से फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन लटकने के बाद युवक जान बचाने के लिए जोर जोर से तड़प रहा था। अचानक परिवार में लोगों को शक गहरा गया और जब मौके पर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि कमरे के अंदर युवक फांसी के फंदे पर तड़प रहा था। आनन फानन में किसी तरह दरवाजा खोल कड़ी मशक्कत के बाद युवक को फांसी के फंदे से उतारा गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने युवक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद में भर्ती कराया जहां गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes