चकरोड पर अतिक्रमण करने वालों ने विरोध करने वालों को जमकर पीटा, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया मामले का संज्ञान

2 2

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2022 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर निवासी लज्जाराम पुत्र राम दयाल ने गांव के ही बेगराज ,बीरलाल, बनवारी लाल, कुंवर पाल, द्वारका प्रसाद, तथा सत्य प्रकाश पुत्र बीरे लाल सहित पांच लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश के चलते गाली गलौज किया गया। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी गई । बीते दिवस को 6:00 बजे के करीब आरोपियों द्वारा रंजिशन गाली गलौज किया गया बिरोध किए जाने पर आरोपियों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई।
बीच-बचाव करने आए दिनेश कुमार पुत्र लज्जाराम को भी जमकर पीटा। काफी देर तक मारपीट होती रही। शोरगुल होता रहा और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ मकानों की छतों से तमाशा देखती रही। मारपीट की घटना में शिकार लोग बीच-बचाव की गुहार करते रहे । जाते-जाते आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी। पीड़ित द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि मनरेगा के अंतर्गत बनवाई गई सड़क जिस पर आरोपियो द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। जानवरों को बांधकर ट्रैक्टर खड़ा कर लोगों को परेशान करना विरोध करने पर गालीगलौज किया जाता था । आरोपियों ने पूर्व रंजिश के तहत लाठी-डंडों से मारपीट कर घटना को अंजाम दिया । मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले 5 लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई । मारपीट की घटना के शिकार हुए दिनेश कुमार ने चिलसरा चौकी प्रभारी विशेष कुमार की भूमिका पर दुख जताते हुए कहा जिस वक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई। तो चौकी प्रभारी द्वारा शिकायत सुनने की बजाय वापस भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया घर में घुसकर गाली गलौज बिरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले दबंग आरोपियों के खिलाफ थाना शमशाबाद से भी शिकायत की गई ।शाम तक कार्यवाही का भरोसा देते बाद में रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया ।पीड़ित ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ होने के कारण ही कार्यवाही नहीं की जा रही है

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes