शमसाबाद। फर्रुखाबाद
कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित ठंडी कुईया से सिकंदरपुर महमूद मार्ग पर एक किसान के खेत में लगे तीन लाख रुपए कीमत के सागौन के पेड़ शातिरचोर काट ले गए। चोरी की घटना से हडकंप मच गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र ग्राम रजलामई निवासी मनीष कुमार पुत्र सत्येंद्र सिंह गंगवार की 20 बीघा जमीन ठंडी कुईया से सिकंदरपुर महमूद जाने वाले मार्ग पर है। पीड़ित के अनुसार उसने दस बीघा में मक्के की फसल तैयार की गई है। जबकि 10 बीघा में सागौन के पेड़ लगाए गए थे। उसके द्वारा मक्के की फसल पकने के बाद मजदूरों के सहारे कटवाई जा रही थी। बुधवार की सुबह जब वह मक्के के खेत की तरफ पहुंचा जहां उसे कुछ पेड़ की कटी हुई टहनियां नजर आई। पास जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जहां आधा दर्जन से अधिक सागौन के पेड़ काटे गए थे। मलवा आस पास पड़ा था। घटना की सूचना पीड़ित ने परिवार के लोगों को दी, जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचेै। उसने बताया रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए कीमत के सागौन पेड़ काट लिए गए है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया सागौन के पेड़ों की कीमत करीब तीन लाख के आसपास है। अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी गई है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इनसेट
वन विभाग के अधिकारियों ने उल्टा पीड़ित को हड़काया
शमशाबाद। फर्रुखाबाद
रजलामई के मनीष गंगवार का कहना है वन विभाग के अधिकारियों को जब सूचना दी गई तो वन अधिकारी झल्ला गए और उल्टा उसके खिलाफ ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की धमकी दी। पीड़ित मनीष ने बताया अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए के सागौन के पेड़ काट लिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के डीएफओ से की है।
इनसेट
कई जगह सागौन के पेड़ काटे जा चुके है
शमशाबाद। फर्रुखाबाद
लाखों रुपए कीमत के सागौन के पेड़ काटे जाने पर हडकंप मचा हुआ है। यह नया चोरी का मामला नहीं है। पांच वर्ष पहले कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम घमघमा राजेश गंगवार के खेत से भी अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए की कीमत के सागौन के पेड़ काट लिए गए थे। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में भी सागौन के पेड़ अज्ञात चोरों द्वारा काट लिए गए थे। किसानो ने मांग की है पुलिस इस मामले में गंभीरता दिखाए और दोशियों के खिलाफ संख्त कार्रवाई करे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार
KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले
KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी
Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर
Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग
Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]
May