Shamshabad news–पूर्व प्रधान व चिकित्सक के घर में किया चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Shamshabad news –शमशाबाद/ फर्रुखाबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजा अहमद पुर कटिया निवासी पूर्व प्रधान एवं चिकित्सक अशोक कुमार राजपूत के मकान की दीवार में अज्ञात चोरों द्वारा नकब लगाकर उस वक्त चोरी का असफल प्रयास किया गया जब परिवार के लोग रात्रि के अंधेरे में सो रहे थे। बताया गया चिकित्सक अशोक कुमार का मकान गांव के किनारे खेतो के पास है । मकान के नजदीक उन्ही का खेत है । जिसमें धान की फसल तैयार की गई । बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों ने धान के खेत के सहारे मकान के पिछवाड़े की दीवार में नकब लगा दिया । नकब लगाने के बाद अज्ञात चोर अंदर दाखिल हुए बरामदे में परिवार के लोग सो रहे थे । बताते हैं किस वक्त अज्ञात चोर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे ।उसी समय चोरों को किसी के जागने की आहट हुई और वे फरार हो गए । घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब शनिवार की सुबह चिकित्सक की पुत्री झाड़ू लगा रही थी । अचानक अंदर आ रही रोशनी पर नजर पड़ी तो बह घबरा गई और चीखने चिल्लाने लगी । शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे । बेटी के बताने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई । क्योंकि कमरे के अंदर की दीवार में नकब लगा था । गनीमत रहीअज्ञात चोरों को कुछ भी नसीब नहीं हुआ। इस घटना के बाद जहां एक ओर मोहल्ले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया । वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार द्वारा शमशाबाद पुलिस को सूचना दी गई ।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल कर नकब बंद करा दिया। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा जिस दीवार में नकब लगाया गया था । उस दीवार के नकब वाले स्थान पर धान की पौध लगा दी गई थी । जिससे कोई जान न सके। मालूम रहे अज्ञात चोरों द्वारा शमशाबाद क्षेत्र मे कई चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया गया । अफसोस ना तो किसी चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई ना ही खुलासा किया गया । यही कारण है क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद है और बे शहर से लेकर गांव तक कहीं न कहीं चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर ग्रामीणों में दहशत का कारण बने हुए हैं । किन्तु अज्ञात चोरों के आगे पुलिस असहाय बनी हुई है।

शमशाबाद से नरेश गंगवार की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes