Shamshabad news शमशाबाद में चोरों के हौसले बुलंद,सिंचाई के लिए किसान द्वारा खेत में लगाया गया डीजल इंजन पंप सेट चोरी

Picsart 23 06 21 07 35 56 433

Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 21 जून 2023 फसलों की सिंचाई के लिए किसान द्वारा खेत में लगाया गया डीजल इंजन पंप सेट चोरी। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव समोचीपुर चितार निवासी किसान मान सिंह पुत्र रामसनेही का गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर खेत है। खेत में फसल की सिंचाई के लिए डीजल इंजन पंप सेट लगाया गया था । बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा डीजल इंजन पंपसेट खोलकर चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह किसान फसल देखने गया तो मौके पर डीजल इंजन पंपसेट नहीं था। इस घटना के बाद किसान की सांसे अटक गई। घटना की सूचना घर परिवार के सदस्यों को दी। पीड़ित किसान ने बताया मौके से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल इंजन पंपसेट घसीट कर ले जाया गया। जिसके निशान गंगा की तरफ देखे गए। खोजबीन किए जाने के दौरान निशान गंगा किनारे तक थे यहां डीजल इंजन पंपसेट के कुछ उपकरण ढक्कन तरह बोल्ट के अलावा गंगा के उस पार बैलगाड़ी के पहियों के निशान देखे गए। यह निशान पंखियन नगला तक देखे गए संभवत इसी गांव के किसी व्यक्ति द्वारा डीजल इंजन पंपसेट की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित किसान का कहना था उसका खेत घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर है। फसल सिंचाई के लिए डीजल इंजन लगाया गया था जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया फिलहाल पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes