kampil news छुट्टियों में बंद दो परिषदीय स्कूलों से हुई चोरी

Picsart 23 09 19 19 31 18 195

Kampil news कंपिल / फर्रुखाबाद ।
ग्रीष्म अवकाश के कारण बंद हुए दो परिषदीय स्कूलों को चोरों ने निशाना बनाकर स्कूल में रखा सामान चुरा लियाl
चोरो ने कंपिल थाना क्षेत्र में शाहीपुर व लोचननगला के परिषदीय विद्यालयों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर बारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी व पुलिस को दी गई है। 21 जून को क्षेत्र के गांव शाहीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक संगीता योग दिवस मनाने के लिए स्कूल पहुंची। जहां देखा कि स्कूल के ताले टूटे हैं। कक्ष में सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की जानकारी गांव के प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई । वही इसकी सूचना थाना पुलिस को भी दी गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर खेलकूद की सामग्री, दो गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, बड़ा कुकर, दो भगौने, एक बक्शा जिसमें पुरानी फ़ाइलें, बच्चो के परीक्षा की सामग्री चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है। एक अन्य समाचार के अनुसार क्षेत्र के गांव लोचननगला के प्राथमिक विद्यालय में भी शातिर चोरो ने चोरी कर ली। स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र योग दिवस मनाने गए। जहां स्कूल के कक्षों के ताले टूटे मिले। सामान गायब था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर स्कूल से दो गैस सिलेंडर, खेलकूद की सामग्री, एक गैस चूल्हा डबल वर्नर, एक सिग्गल बर्नर, बड़ा भगौना, परात, दो ब्लूटूथ स्पीकर, एक माइक आदि सामान चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक ने चोरी की लिखित तहरीर थाना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है ।
=
लड़की भगा ले जाने का आरोप – रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
लड़की भगा ले जाने के मामले में
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है 21 जून को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को मेरे ही घर से गुलबाजनगर के पट्टी नगला निवासी एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी पुत्री कक्षा 8 में पढ़ती है। जबकि आरोपी रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान चलता है। उसका कहना है कि आरोपी उसकी पुत्री को आए दिन परेशान करता था और शादी के लिए दवाब बनाता था। जबकि उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की फिर भी वह नहीं माना । तो उसने अपनी पुत्री का स्कूल जाना बंद करा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश व कार्यवाही करने की बात कही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes