kamalganj news–पत्नी ने पति को शिक्षा दिला बनाया नौकरी योग्य, अब पत्नी ही पति पर बेवफाई करने के साथ ही दूसरी महिलाओं से संबंध होने का लगा रही आरोप

Picsart 23 08 19 21 32 22 191

Kamalganj news – पारिवारिक समस्याएं बता, आधा वेतन दिलाने की गुहार लगा, महिला पेश हुई जिलाधिकारी के सामने

फर्रुखाबाद, 19 अगस्त 2023
बहुचर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्य के बीच का विवाद तो आप सभी को पता ही होगा। लेकिन जो मामला हम आपको बताने जा रहे हैं, वह थोड़ा उल्टा है । यहां पति ने अपनी पत्नी को नहीं, बल्कि पत्नी ने अपने पति को पढ़ा लिखा कर अधिकारी बनाया। सरकारी नौकरी लगने के बाद पति अब अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दे रहा है ।पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति के अब अन्य महिलाओं से ताल्लुक हो गए हैं। पीड़ित महिला ने अब डीएम से पति के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। मामला फर्रुखाबाद जिले का है। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक की पत्नी ने अपने पति से अपनी जान को खतरा जताया है ।शनिवार को फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद की निवासी पीड़ित महिला सुनीता अपनी बेटी के साथ जिलाधिकारी के ऑफिस पहुंची। महिला ने शिकायत डीएम संजय सिंह से की। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति बृजेंद्र सिंह नगर पालिका में मुख्य सफाई निरीक्षक के तौर पर तैनात हैं ।उनका चरित्र सही नहीं है आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई महिलाओं को अलग- अलग मकान दिला कर रह रहे हैं। जबकि अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देता है। उसकी बेटी आगे पढ़ना चाहती है। लेकिन उसका पति बेटी की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देता है। जबकि उसके पति को ₹1,00,000 प्रति माह वेतन मिलता है। इसके बावजूद बच्चों की देखभाल नहीं करता है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर आशिक मिजाज होने का आरोप लगाया। मुख्य खबर के मुताबिक पीड़ित महिला का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। सुनीता सिंह ने बताया कि बताया कि उसका पति जान से मारने की धमकी दे रहा है ।पीड़ित महिला ने अब अपने पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ।सुनीता सिंह ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी। तब वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी।
उसी आय से उसने पति को पढ़ाया और नौकरी की तैयारी कराई । शादी के करीब 10 साल बाद पति की मुख्य सफाई निरीक्षक पद पर नौकरी लगी। तो उसकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी भी छुड़वा दी। उसने पति का आधा वेतन दिलाने की मांग की। तो वही मुख्य सफाई निरीक्षक बृजेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। बृजेश सिंह ने अपनी पत्नी के आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि वह अभी तक खर्च के लिए ₹10000दे रहे थे ।न्यायालय के आदेश के बाद अब ₹10,000 महीने गुजारा भत्ता दिया जाएगा। पत्नी बच्चों के साथ उसके तीन मंजिला मकान में रह रही है । पत्नी उसके खिलाफ पहले भी झूठी शिकायत कर चुकी है।
रिपोर्टर= दीपक कुमार यादव,फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes