Shamshbaad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 23 जून 2023 शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक जारी। दीवार तथा छत के सहारे एक साथ दो घरों में हजारों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी। चोरी की घटना के बाद परिवार में कोहराम। मुहल्ले के लोगो की भीड़ उमड़ी पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक जारी जारी है। अज्ञात चोर पुलिस की गश्त व्यवस्था को दरकिनार कर जहां एक ओर घरों को निशाना बना कर हजारों लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हाड़ तोड़ मेहनत के सहारे दो वक्त की रोटी कमाने वाले गरीबों को कंगाल बना रहे हैं। शमशाबाद क्षेत्र में एक लंबे समय से अज्ञात चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना था निजाम बदल गया लेकिन अपराधियों की नीति नहीं बदली। वे आज भी उसी तर्ज को अपनाते हुए अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। लोगों के घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।ताजा उदाहरण शमशाबाद नगर के मोहल्ला चौखंड़ा कटरा तराई में देखने को मिला जहां एक साथ दो घरों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने हजारों की नगदी तथा सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। बताया गया है रहने वाले राम बहादुर अपने चार पुत्रों के साथ निवास कर रहे है।घर पर जितेंद्र तथा उसकी पत्नी मीना एवं ससुर रामबहादुर भीषण गर्मी के चलते छत के ऊपर सोए हुए थे । अज्ञात चोरों ने पड़ोसी भवानी दास बाबा जी के घर को निशाना बनाया। भवानी दास के घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ की वही बक्से आदि में रखी ₹35000 की नकदी तथा अन्य सामान भी चुरा ले गए। भवानी दास के मकान की दीवार जिसके सहारे छत और छत के सहारे जीने से अज्ञात चोर राम बहादुर के घर में दाखिल हुए घर के अंदर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी सेफ में तोड़फोड़ की। वही बक्से उठा ले गए जो गांव से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत में पड़े देखे गए घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह परिवार की महिलाएं नीचे आई। और जब कमरे के अंदर सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए । चोरी की इस घटना में अज्ञात चोरों ने ₹50000 की नगदी सोने चांदी के आभूषणों में सोने का मांग का वेदा सोने का पेंडल कमर का बिछुआ मंगलसूत्र जो अलमारी के अंदर रखे हुए थे के अलावा कीमती कपड़े भी थे ,जिन्हे अज्ञात चोर चुरा ले गए थे बक्से जिन्हें मक्के के खेत में तोड़फोड़ कर डाला गया। उधर एक साथ दो घरों में चोरी की घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल देखा गया। मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़ में कुछ लोग तरह तरह की चर्चाए कर रहे थे । थाने का निजाम बदलने के बाबजूद अपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा। अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने मौके पर जाकर जॉच पड़ताल की। वही सूचना उच्चाधिकारियों को दी सूचना के बाद जनपद से आई फिंगरप्रिंट टीम ने नमूने एकत्रित किए थानाध्यक्ष शमशाबाद ने पीड़ित परिजनों को जल्द घटना का खुलासा तथा अज्ञात चोरों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही । पीड़ित रामबहादुर के अनुसार चोरी की घटना में लगभग 200000 से भी ज्यादा का नुकसान हुआ। पड़ोसी भवानी दास बाबा जी को भी घटना की जानकारी नहीं हुई जिस वक्त उन्हें जानकारी दी गई उस वक्त बे ढाई घाट शमशाबाद मैं थे फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से शमशाबाद थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई अब देखना है शमशाबाद थाना पुलिस अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी के लिए क्या रणनीति अपनाती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct