शमसाबाद- फर्रुखाबाद 24जून 2022 मिली जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबना गढ़िया निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार उर्फ शिवांकु पुत्र रामकुमार की उस वक्त गंगा में जल समाधि हो गई । जब वह श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कलश विसर्जन यात्रा में भाग लेकर कलस के साथ गंगा में घुसा । उसी दौरान आशीष गहरे पानी में चला गया ।जहां डूबने से उसकी दुखद मौत हो गई । इस घटना के बाद हंसी खुशी के माहौल में गाजे बाजे के साथ खुशियां मनाने वाले लोगों में गम का माहौल व्याप्त हो गया । कलश विसर्जन के दौरान गंगा में युबक के डूब जाने की सूचना पर मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई । जिसमें कुछ लोगों ने गोताखोरों के सहारे आशीष की खोज की , वही शमशाबाद थाना पुलिस ने भी मौके पर गोताखोरों के सहारे देर शाम तक खोज कराई । मगर आशीष का कहीं भी पता नहीं चल सका था। गुरुवार की अपराहन 2:00 बजे के करीब एक बार फिर गोताखोरों द्वारा सुबह से आशीष की गंगा में खोज की गई। बताते है कि जिस स्थान पर आशीष कलश विसर्जन के लिये गंगा में घुसा था। उस स्थान से लगभग 4 00मीटर की दूरी पर आशीष का शब गोताखोरों द्वारा खोज निकाला गया। जैसे ही गंगा से आशीष का शव निकाला गया, वैसे ही परिजनों की आंखों में आंसुओ की जल धारा बह निकली । धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले उत्साही युवक की मौत के गम में गंगा के तट पर मौजूद साथ ही उसके गांव के सभी लोगों में दुख का वातावरण दिखाई दे रहा था। सभी की आंखें नम हो रही थी। लोग इस दुखद घटना पर तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए भाग्य को कोस रहे थे । गांव में हुई श्रीमद् भागवत कथा समाप्ति के बाद ट्रैक्टर ट्राली से ग्रामीण शमशाबाद ढाई घाट गंगा तट पर कलश विसर्जन के लिए आए थे। उन्हीं के साथ मृतक आशीष भी आया था। कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका में रहा आशीष ही सबसे पहले कलश लेकर गंगा की धारा में घुसा था। गहरे पानी और तेज बहाव के कारण वह अपने को संभाल नहीं सका और उसकी जल समाधि हो गई। शव बाहर निकलने के बाद थानाध्यक्ष द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही थी। किंतु परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार करने के बाद उनकी रजामंदी के अनुसार मृतक का शव उसके निकटतम घरवालों को सौंप दिया गया।
शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun