तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत

Picsart 22 02 09 16 49 04 765

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की दर्दनाक मौत
फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2022
थाना क्षेत्र कमालगंज के गांव वहबलपुर निवासी उदित नारायण सिंह प्रधानाध्यापक प्राइमरी स्कूल कुंडपुरा को अनियंत्रित ग़ति से जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी ।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक बाइक से आज प्रातः स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। वे जैसे ही खंता नाला के पास पहुंचे । वैसे ही अवैध बालू खनन करके आ रहे, आयशर ट्रैक्टर नंबर यूपी 70 9291 ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी ।टक्कर लगते ही प्रधान अध्यापक जमीन पर गिर गए। घटना में उनका सिर बुरी तरह फट गया। वही शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।प्रधानाध्यापक श्री सिंह के पास कुंडपुरा प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त पडोस मे स्थित एक अन्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी चार्ज था। दुखद घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी ममता देवी तथा उनका बेटा नितिन मौके पर पहुंचे। इसी के साथ घटनास्थल पर एसएचओ कमालगंज अमरपाल तथा हल्का चौकी इंचार्ज दीपक कुमार भी पंहुच गये । उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थित की जानकारी ली। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया । मृतक शिक्षक के बेटे नितिन की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिखकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शिक्षक की दुखद घटना का समाचार मिलते ही उनके साथी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। वही क्षेत्रीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर इतनी तेजी से दौडाये जाते हैं कि उनसे आए दिन इसी तरह की घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes