खेत पर गया वृद्ध हुआ लापता ,घर वालों ने अपहरण की आशंका व्यक्त कर ,पुलिस को दी तहरीर

IMG 20220303 WA0081

फर्रुखाबाद 3 मार्च 2022

फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील क्षेत्र का राजस्व गांव शरीफपुर छिछनी जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस सर्किल सीमा के अंतर्गत आता है । बताया जा रहा है कि इस गांव के निवासी 65 वर्षीय वृद्ध रामप्रसाद गत माह की 22 तारीख को अपने खेतों की तरफ गए थे । वहां से वापस न लौटने पर चिंतित परिवार वालों ने उनकी संभावित स्थानों सहित रिश्तेदारी आदि में काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद रामप्रसाद के भाई के बेटे मुन्ना सिंह ने मिर्जापुर पुलिस को एक पत्र बतौर शिकायत अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए कार्यवाही हेतु दिया। दिए गए शिकायती पत्र में मुन्ना ने अपने ही गांव के रामप्रकाश व वीरेन्द्र तथा पंकज पर पुरानी रंजिश के आधार पर अपहरण करने की आशंका व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। उधर इस प्रकरण में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लगभग 10 -या-11 दिन पहले रामप्रसाद को एक प्लैटिना बाइक पर बैठे हुए जाते देखा था। यह बात कितनी सही है यह तो ग्रामीण ही जान सकते हैं। किंतु इस प्रकरण में थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाहीअब-तक न किए जाने पर परिवार बालों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई । पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने थाना मिर्जापुर पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस पर थाना पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उसके अनुसार मामला अपहरण का नहीं गुमशुदी का भी हो सकता है। किंतु फिर भी थानाध्यक्ष ने जांच कर प्रमाण मिलने के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes