मन की बात कार्यक्रम में विद्युत अधिकारियों की घोर लापरवाही का छाया रहा मुद्दा

IMG 20220626 WA0038

फर्रुखाबाद 26 जून 2022

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जनपद मुख्यालय फतेहगढ़ के ग्वालटोली बूथ संख्या 140 पर अध्यक्ष गोपाल वर्मा के आवास पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा शशांक शेखर मिश्रा ,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रानू दीक्षित ,नगर उपाध्यक्ष रजनीश मिश्रा तथा मीडिया प्रभारी राहुल राठौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम अवसर पर मीडिया प्रभारी राठौर जो इसी वार्ड के मूलनिवासी भी हैं ,ने कहा कि उनके मोहल्ले में शाम 5:00 बजे से बत्ती गुल हो गई थी। जिसकी सूचना उन्होंने कुटरा पावर हाउस मे दी, तो कहा गया कि अभी 10 मिनट में आपकी विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। किंतु 6 घंटे बीत जाने के बावजूद भी बिजली नहीं आई। तो भाजपा युवा मोर्चा के राहुल राठौर ने जेई को इसकी सूचना फोन द्वारा उपलब्ध कराई ।जेई ने कहा कि कहीं फाल्ट होगा । सही करा दिया जाएगा। इसके बाद जब बत्ती नहीं आई तो 10 -12 बार फोन लगाकर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन जेई ने फोन ही नहीं उठाया। भाजपा नेता का कहना है कि इसके बाद उसने अधिशासी अभियंता और एसडीओ विद्युत से फोन पर बात करने का कई बार प्रयास किया । लेकिन इन अधिकारियों ने भी फोन नहीं उठाया। इस तरह विद्युत विभाग की लापरवाही तथा अधिकारियों की घोर उदासीनता के चलते पूरी रात मोहल्ले वासी भीषण गर्मी के कारण परेशान रहे। युवा मोर्चा नेता ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि ऐसे लापरवाह विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए । यदि ऐसा नहीं किया गया, तो बे मुख्यमंत्री से मिलकर इस विडंबना पूर्ण स्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे । श्री राठौर का कहना है कि ऐसे लापरवाह विद्युत अधिकारियों का जनपद में रहना किसी भी कीमत पर उपयुक्त नहीं है। सीयूजी नंबर इन अधिकारियों को इसीलिए उपलब्ध कराया जाता है कि वे जन सामान्य की बात सुने और समय रहते उसका निराकरण कराएं। लेकिन यहां फर्रुखाबाद में विद्युत विभाग के अधिकारी ऐसा नहीं कर रहे हैं। इस मोहल्ले के निवासियों सहित अन्य लोगों का कहना है कि जब सत्ताधारी दल के लोगों की ही अधिकारी एक नहीं सुनते, तो फिर जन सामान्य का क्या हाल है ,इसकाअंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes