शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 2 सितंबर 2022 किसानों के खेतों में खूंखार जंगली जानवर के पैरों के निशान देख किसानों में व्याप्त दहशत से खेतो पर जाना छोड़ा । दहशत के साए में जूझ रहे ग्रामीणों ने मायूसी जताते हुए कहा खूंखार जंगली जानबर का भ्रमण किसी की जान का दुश्मन ना बन जाए। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा जानकारी नहीं । शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से खूंखार जंगली जानवर का आतंक जारी है। ग्रामीण खूंखार जंगली जानवर को चीते की संज्ञा दे रहे हैं। यह खूंखार जानवर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन का से अधिक ग्रामों में दहशत का का कारण बना हुआ है । बिगत दिनों शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद जहा नगला नान तथा सुताहडी के मध्य बेजुबान पशु को शिकार बनाए जाने के बाद लगातार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।
इससे भी पूर्ब रोशनाबाद में एक गौबंश को शिकार बनाया था। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस प्रससन के साथ काम्बिंग कर पिंजड़ा भी लगाया था। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। लगातार किसी न किसी गांव में खूंखार जानवर का भ्रमण ग्रामीण किसानों में दहसत का कारण बना हुआ है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही ग्राम दुबरी तथा मुबारकपुर रमापुर जसू, जहां ग्रामीणो द्वारा खूंखार जंगली जानवर चीते को देखा गया था। मुबारकपुर में एक महिला पर हमला भी किया गया था। बन बिभाग के अधिकारी लगातार ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्र में कांबिंग कर खूंखार जंगली जानवर को पकड़ने की फिराक में हैं । मगर जंगली जानवर बन बिभाग की नजर में नहीं चढ़ रहा है । कहीं ना कहीं बेजुबान जानवरों को शिकार बना कर मौत के घाट उतार रहा है। कुछ दिनों पूर्व हजियापुर मंदिर के निकट मुख्य मार्ग को पार करते हुए कुछ ग्रामीणों द्वारा देखा गया था । यहां भी वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणो के साथ कांबिंग की थी,गत दिवस की रात्रि शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही गांव रजलामई जहां पानी वाली टंकी के निकट स्थित रामू गंगवार के खेत में जंगली खूंखार जानवर चीते के पैरों के निशान देखे गए। ग्रामीणों की माने तो बताया गया कि यह जंगली जानवर पूर्व में स्थित एक ईंट भट्टे के निकट से गुजरता हुआ पानी वाली टंकी के पास खेत से गुजरा। यहीं पर ग्रामीण आशीष गंगवार का भी मक्के का खेत.है। जहां कुछ समय तक रुका रहा। ग्रामीणो के अनुसार जिस स्थान पर जंगली जानबर ठहरा था । उस स्थान पर उसके बैठने की स्थिति देखी जा रही थी। गांव में एक तालाब जिसमें मछली पालन किया जा रहा है । यहां खेतों के सहारे गुजरता हुआ आगे जाने के संकेत मिले है । ग्रामीणों को शक है खूंखार जंगली जानवर किसी खेत खलिहान बाग बगीचों या फिर झाड़ियों में छिपकर हमलाबर न हो जाये । ग्रामीणो के अनुसार बरसात के मौसम में चारों तरफ झाड़ियों का झुंड देखा जाता है । इसके अलावा किसानों के खेतों में गन्ना मक्का ज्वार बाजरा चरी जैसी तमाम फसले देखी खड़ी हैं ।जिसमे ऐसे हिंसक जानबरो का बसेरा हो सकता है । गांव में चीते की दस्तक की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौलहै। कल तक खेतों में कृषि कार्य करने वाले किसान जिन्हें आज घरों पर देखा गया ।दहशत के साए में डूबे ग्रामीणों ने खेतों में आना जाना बंद कर दिया। जिससे कृषि कार्य करने वाले किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बन निभाग के रेंजर अरुण कुमार अवस्थी ने बताया उन्हे ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई । उन्होंने यह भी बताया रोशनाबाद क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया । जहा काम्बिंग जारी है मगर अभी तक खूंखार जंगली जानवर को पकड़ा नहीं जा सका । उन्होंने यह भी बताया लगातार ग्रामीणों से संपर्क तथा कांबिंग जारी है ।जल्द खूंखार जंगली जानवर को पकड़ लिया जाएगा। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने भी खेतों में खूंखार जंगली जानवर के पैरों के निशान देखे हैं
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug