कायमगंज /फर्रुखाबाद 11 फरवरी 2022
पूरे देश में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ तथा दहेज समाज के लिए अभिशाप है, इससे बनाओ दूरी॥ जैसे नारे सुनाई पड़ रहे हैं ।लेकिन धरातल पर यदि अपवाद को छोड़ दिया जाए तो आज भी शिक्षित सुशील बेटियां दहेज की वेदी पर जान गवाने को मजबूर हो रही हैं या फिर दहेज रूपी दानव के कारण बेटियों को उनके योग्य जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है। जिससे समाज की संरचना लगातार बिगड़ती जा रही है । ऐसे में प्रश्न अनुत्तरित होता है कि लड़की होना क्या अभिशाप है ? हालांकि ऐसा नहीं है। बेटी और बेटे मैं अंतर किसी भी स्तर पर न उचित है और न ही कानून सम्मत। फिर भी दहेज के भूखे भेड़िए मानवता को शर्मसार करते हुए अपनी लालची हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला फिलवक्त उस समय सामने आया जब थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव ऊंची गधेडी निवासी शैलेंद्र सिंह की बेटी मीनू शादी के सजे धजे लिबास में बारात के साथ दूल्हे के आने का इंतजार करती रही। लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी ।क्योंकि समय बीत जाने के बाद भी बारात दरवाजे पर नहीं पहुंची। बताया गया कि शैलेंद्रसिंह ने अपनी बेटी की शादी मोहम्मदाबाद के गांव नगला बाग निवासी एक युवक के साथ उसके परिवार वालों की रजामंदी से तय की थी। शादी से पहले की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी। बारात आने का इंतजार लड़की पक्ष के रिश्तेदार तथा व्यवहारी एवं गांव वाले देर रात तक करते रहे। लेकिन बारात का कहीं अता पता नहीं था। काफी देर तक इंतजार के बाद लड़की पक्ष ने वर पक्ष से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन फोन ही नहीं उठाया। तब जाकर दूसरे माध्यमों से संपर्क करते हुए बारात न आने का पता किया गया। बताया गया कि दहेज में तय पूरी रकम अदा न होने के कारण बारात नहीं आएगी । काफी देर तक मान मनोब्बल के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो शादी की व्यवस्था में खुद के साधनों से तथा अन्य स्रोतों से, वहीं बारातियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था में खर्च की गई बड़ी रकम से बर्बाद हो चुके वधू के पिता ने मजबूर होकर वर पक्ष के विरुद्ध थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही करने के साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में आगे क्या होगा। कुछ कहा नहीं जा सकता । लेकिन दहेज के लोभियों ने बेटी के पिता को निराश ही नहीं ,बल्किआर्थिक रूप से भी फिलहाल तो तवाही की कगार पर लाकर खड़ा कर ही दिया है।
ब्योरो रिपोर्ट
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb