छत से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत

1644545093663

कमालगंज फर्रुखाबाद 11 फरवरी
छत से गिरकर गर्भवती महिला की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। महिला छत पर कपड़े डालने गई थी इसी दौरान बंदरों ने हमला कर दिया। बताया गया है कि कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रूस्तमपुर निवासी मेराज अली की पत्नी परवीन जो कि 5 महीने की गर्भवती थी। गुरुवार को वह छत पर कपड़े डालने गयी थी, तभी अचानक उस पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे वह चीखते चिल्लाते भागी इसी दौरान असंतुलित होकर नीचे गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गयी। पति मेराज अली ने बताया कि भाई उस्मान जब बचाने पहुंचा, तो देखा कि मेरी पत्नी छत पर बेहोश पड़ी है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका के घरवालों को दे दी गई है। मेराज अली ने बताया कि मेरी शादी पटना से करीब पांच साल पूर्व हुई थी। मेरी पत्नी भी दिव्यांग थी और मैं भी दिव्यांग हूॅ। मेरा एक 3 साल का बच्चा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी परिजन मौके पर नहीं पहुंचे थे।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes