भगवा रंग और भगवा राजनीति दोनों अलग-अलग_सलमान खुर्शीद

1644516678610

फर्रूखाबादः 10 फरवरी पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में भगवा रंग और भगवा राजनीति दोनों अलग-अलग है जिसमें भगवा राजनीति हमें स्वीकार नहीं।

सलमान खुर्शीद गुरूवार शाम के समय शहर के बाजार नितगंजा में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्वघाटन करने के बाद फर्रूखाबाद सदर सीट से अपनी पत्नी पूर्व विधायक तथा फर्रुखाबाद सदर कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होने कहा कि हम सफेद और भगवा दोनों रंगों को मानते हैं, भारत के तिरंगे में भी भगवा रंग है भगवा रंग से मुझे कोई आपत्ति नहीं क्योंकि हमारी पुरानी परम्पराएं और संस्कृति भी भगवा रंग की हैं। उनका का मानना है कि देश में भगवा राजनीति और भगवा रंग दोनों अलग-अलग हैं जिसमें भगवा राजनीति हमें स्वीकार नहीं, जो धर्म को बिगाड़ता हो उस पर आपत्ति होती है। यदि कोई चाहे तो मुझे भगवा उड़ा दे मैं भगवा रंग का पूरा सम्मान करता हूं।
उनसे पूछे गए एक सवाल के उत्तर में उन्हो ने कहा कि राजनैतिक जीवन में, कभी खुशी-कभी गम दोनों आते हैं। जब हम (सत्ता में) आयेंगे तो उन्हे गम होगा और आज वे आये हैं तो हमें गम हैं। आज कोई हिन्दू एकता की बात करता है तो कोई जैन एकता तो कोई अन्य एकता की बात करता है । लेकिन हम मानवता की बात करते हैं। हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात करते हैं क्योंकि गंगा-जमुना जब मिलती हैं। तो वहां माँ सरस्वती पहुॅचती है।

मुस्लिम छात्राओं व महिलाओं के हिजाब पहनने को रोके जाने के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बता चुकी हैं कि इस देश में हमारे संविधान और कानून में किसी व्यक्ति विशेष के कपड़े, खाने पीने जैसा हम व्यवहार करना चाहते है वैसा किसी को कोई अधिकार नहीं है। खुद की जीवन शैली का फैसला करने का अधिकार हर व्यक्ति को है । यदि किसी को कोई नुकसान हो रहा तो वह अपने नुकसान को बताकर आग्रह कर सकता है। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने जल्द ही प्रियंका राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा द्वारा फर्रूखाबाद शहर में रोडशो करने के लिये आने की घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, सलमान खुर्शीद के दोनों पुत्र उमर खुर्शीद, जफर खुर्शीद तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes