kamalganj news महिला भेष में आए हमलावर ने गोली मार किया हेड मास्टर घायल – हालत गंभीर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Kamalganj news – घटना कमालगंज वीआरसी केन्द्र पर घटी – मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है

कमालगंज / फर्रुखाबाद31 जुलाई2024
ब्लाक कमालगंज के बीआरसी कार्यालय पर महिला भेष में आए हमलावर ने प्रधान अध्यापक को गोली मारकर घायल कर दिया । ग्राम नोगमा प्राइमरी स्कूल के प्रधान अध्यापक विश्राम सिंह की कमालगंज कार्यालय में एआरसी पद पर तैनाती है । विश्राम सिंह दिन के करीब डेढ़ बजे कार्यालय में मौजूद थे ।उसी समय कोई युवक लड़की के भेष में कार्यालय पहुंचा । उसने किसी शस्त्र से शिक्षक को गोली मार दी । बताया गया कि नजदीक से पेट में गोली मारी गई ।गोली लगने से विश्राम सिंह की हालत गंभीर हो गई। वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए । कार्यालय के कर्मचारी घायल विश्राम सिंह को इलाज के लिए चार पहिया वाहन से फर्रुखाबाद ले गए। जहां घायल को निजी प्रबंधन बाले अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया गया कि घायल विश्राम सिंह का उपचार जारी है । हमलावर ने जिस समय घटना को अंजाम दिया । उस समय वहां कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया तथा लोग खासे भयभीत हो गए । बताया गया कि इसी बीच कई कर्मचारी अलमारी में ताला डालकर वहां से भाग गए । गोली मारने के बाद हमलावर को घटना स्थल से रेलवे रोड की ओर जाते हुए देखा गया।दिनदहाड़े हुई इस घटना से पुलिस अजीव सी स्थिति में दिखाई दे रही थी । सूचना पर पुलिस वीआरसी केन्द्र पहुंची। जहां पुलिस ने मामले की जानकारी करने का प्रयास कर घटना स्थल का निरीक्षण किया । कुछ लोगों के अनुसार भले ही हमलावर महिला भेष में मौके पर आया हो , किन्तु मामला कहीं न कहीं प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका की ओर इशारा कर रहा है । वैसे तो सही जानकारी विवेचना के बाद ही हो सकती है ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes