विद्युत कर्मियों की हड़ताल से आपूर्ति बाधित ,कारखानों से लेकर पानी सप्लाई तक हो रही प्रभावित

Picsart 23 03 17 20 30 26 063

फर्रुखाबाद 17 मार्च 2023

विद्युत कर्मचारियों ने संघर्ष समिति के आवाहन पर आज शुक्रवार वाले दिन भी अपनी हड़ताल बदस्तूर जारी रखी। विद्युत आपूर्ति ना मिलने के कारण नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक लोग परेशान नजर आ रहे हैं । पीने के लिए पानी, चार्जिंग के लिए मोबाइल तक के लिए लोग बिजली आने का बेसब्री से इंतजार करते हुए देखे जा रहे हैं। घरों में लगे विद्युत उपकरण भी अब जवाब देने लगे हैं। आज दिन में भी बिजली ना आने से चारों ओर उपभोक्ता काफी चिंतित दिखाई दिए । उधर हड़ताल कर रहे कर्मचारी धरना स्थल पर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बैठे हैं। हड़ताली कर्मचारियों से शायद कोई भी सक्षम अधिकारी वार्ता करने तक नहीं पहुंचा। उधर हड़ताल से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाने के मूड में आती दिखाई देने लगी है। इसीलिए हड़तालियों पर रासुका तथा एस्मा जैसे सख्त धाराओं में कार्यवाही करने की चर्चा जोर पकड़ती जा रही है। लेकिन फिर भी हड़ताली कर्मी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार होते दिखाई नहीं दे रहे। पूरे दिन बिजली गुल रहने के कारण जनपद मुख्यालय फतेहगढ़ तथा फर्रुखाबाद नगर में स्थिति बिगड़ती जा रही है । परेशान उपभोक्ता शासन से समस्या का हल करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं । किंतु हड़ताली कर्मचारियों के यूनियन लीडर कह रहे हैं कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करते रहेंगे। हड़ताल एकदम शुरू नहीं हुई ,कर्मचारियों ने अपने संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 14 मार्च को जुलूस निकाला था और उसी समय हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी थी। इसके बाद 15 मार्च से अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में आंदोलन के संयोजक शरद प्रतापसिंह सहित सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर धरना देने लगे । उनका तर्क है कि मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी की अध्यक्षता में जो समझौता हुआ था। उसको तत्काल लागू किया जाए। यदि लागू नहीं किया जाता , तो बे कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। जिले के हर उप केंद्र ,विद्युत वितरण केंद्र की स्थिति अधिकतर फीडरों के ब्रेकडाउन की स्थिति होने के कारण विद्युत आपूर्ति लगभग बंद ऐसी स्थिति में आ गई है। धरना स्थल के मुख्य केंद्र हड़ताल स्थल पर संघर्ष समिति के संयोजक शरद प्रताप सिंह ,सह संयोजक सत्येंद्र सिंह, रंजीत, अमित मिश्रा, विनोद, रमेश कुमार ,अनमोल प्रताप सिंह, अक्षय कुमार सिंह, विष्णु सिंह ,अंशुल पाल आदि संगठन पदाधिकारी मौजूद हैं ।हड़ताल की स्थिति के कारण विद्युत आपूर्ति में लगातार बाधा हो रही है। जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उधर हड़ताल की स्थिति को देखते हुए जहां सरकार सख्त कदम उठाने की चेतावनी दे रही है। वही हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगे पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार करने की बात बार-बार दोहरा रहे हैं।

इनसैट:- फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2023
विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से निपटने के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से कदम उठाना शुरु कर दिया गया है। इसी कड़ी में आज जनपद के विद्युत सबस्टेशन भोलेपुर एवं कमालगंज जरारी का चार्ज लेने गए लेखपाल तथा हड़ताली विद्युत कर्मियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई । विद्युत कर्मियों का आरोप है कि इन दोनों विद्युत उप केंद्रों पर लेखपाल द्वारा अभद्रता करते हुए मारपीट की गई है। बिजली कर्मचारियों ने लेखपालों पर दबंगई के बल पर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में लिखित तहरीर दी है। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी कार्यवाही करने की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes