Shamshabad news–आवारा घूम रहे सांड ने किया युवक पर हमला, हालत गंभीर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

– परेशान क्षेत्रीय लोगों ने गौवंश को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजबाने की प्रशासन से की मांग

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद आतंक का पर्याय बने खूंखार सांड का युवक पर जानलेवा हमला। हालत गम्भीर । घापल का प्राइवेट अस्पताल में उपचार जारी। पीड़ित किसानो के अनुसार इससे पूर्व में भी कई लोगो पर हो चुका जानलेवा हमला। प्रशासनिक अधिकारी फिर भी बने हुए हैं बेखबर । किसानों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी आतंक का पर्याय बने आवारा गोवंशो का ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण बना रहता है। जो फसलो के साथ -साथ किसानों की जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। जिसका उदाहरण देर रात्रि देखने को मिला। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां खेड़ा निवासी सुनील कुमार पुत्र ब्रजभान सिंह बुधवार को तालाब के निकट स्थित धान की पौध की सिंचाई करने गए थे। सिंचाई के उपरांत देर रात्रि वापस लौट रहे थे। फैजबाग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अचानक खूंखार सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले से बचने की कोशिश की। मगर सांड ने पीछा नहीं छोड़ा और बुरी तरह से उठाकर पटकता रहा। चीख पुकार सुन राहगीरों ने मौके पर लाठी-डंडों के सहारे जैसे- तैसे खूंखार सांड को भगाया। सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक के परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल युवक को चारपाई से कस्बा फैजबाग के एक प्राइवेटअस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी था । मालूम रहे इससे पूर्व में भी यही के निवासी छोटू नामक किशोर को आवारा खूंखार सांड द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसे गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने उपचार के लिए फर्रुखाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जानकार लोगों की माने तो इस वक्त शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शायद ही ऐसा कोई गांव हो जहां दर्जनों की तादाद में आवारा गोवंशों की संख्या ना देखी जा रही हो। उक्त क्षेत्र में एक लंबे समय से विचरण कर रहे हैं आवारा गोवंश। जिन्हे पकड़वाये जाने के लिए किसानों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई थी। किन्तु आज तक समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। परिणाम आज भी यही खूंखार आवारा गोवंश किसानों तथा किसानों की फसलों के दुश्मन बने हुए हैं। थाना शमशाबाद क्षेत्र के ही गांव खुड़ीना वैध निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र बाल्मिक ने बताया उनके क्षेत्र में भी कई आवारा खूंखार गोवंश महिलाओं तथा पुरुषों को हमले का शिकार बना चुके है। यहीं के निवासी एक बुजुर्ग को आवारा गोवंश द्वारा हमले का शिकार बनाया गया था। लंबे समय तक चले उपचार के बाद वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई थी ।बताते है यहां हर गांव हर गली हर चौराहे पर दर्जनों की संख्या में आवारा खूंखार गौवंशों को भ्रमण करते हुए देखा जा रहा है । वर्तमान में किसानों के खेतों में मक्के की फसल पक कर तैयार है। शेष फसलें भी तैयार हो रही हैं। जिन्हे आवारा गोवंश बर्बाद कर कर रहे हैं। जब कोई किसान भगाने की कोशिश करता है, तो यह खूंखार हो कर हमलाबर हो जाते हैं, तथा बुरी तरह से घायल कर देते हैं। विगत दिनों पूर्व भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत जिला सचिव संजय गंगवार तथा हरपाल गुट में जिला उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेम चंद्र सक्सेना तथा कानपुर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह यादब ने भी डीएम को संबोधित ज्ञापन दे आवारा गौबंशी को पकड़ा , क्षेत्रीय गौशालाओ में छुड़वाये जाने की मांग की थी। ग्रामीणों का यह भी कहना था,कि शमशाबाद क्षेत्र में कई गौशालाये हैं। जहां आवारा गोवंशो को पकड़ा कर शिफ्ट कराया जा सकता है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। बे उनकी जान के भी दुश्मन बने हुए हैं। किसानों ने एक बार फिर जिलाधिकारी से ग्राम कुइयां खेड़ा, कुइयां संत, अद्दूपुर, करन पुर, दलेलगंज, मिलाकिया तथा कुइयां धीर सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण इलाकों में आतंक का पर्याय बने आवारा खूंखार गोवंशो को पकड़वाए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान रजत कुमार खेड़ा ने बताया कि सूचना ब्लॉक अधिकारियों को दे दी गई। उन्होंने यह भी बताया अधिकारियों के आदेशानुसार खूंखार सांड को पकड़वा कर क्षेत्रीय गौशालाओ में छुड़वा दिया जाएगा।किन्तु इसके लिए अधिकारियो का आदेश जरूरी होगा। जो कि प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes