छापामारी कर बरामद की गई प्रतिबंधित प्लास्टिक तथा पॉलिथीन

6

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 30 अगस्त 2022 आज मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के कर्मचारियों की टीम जिसमें शामिल कलाम बाबू, राजेश कुमार, मोहम्मद नाजिर , बनारसी ,राकेश कुमार तथा दिनेश चंद्र आदि ने पुलिस के सहयोग से शमशाबाद नगर में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। छापामारी में लगभग आधा दर्जन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन तथा प्लास्टिक गिलास एवं चम्मच आदि पकड़ी गई । नगर पंचायत कार्यालय शमशाबाद के कर्मचारियों द्वारा की गई छापामारी से कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस छापामार कार्यवाही से भयभीत हो कई दुकानदार तथा व्यापारी अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से चले गए । ऐसे लोगों ने आज की छापामार कार्यवाही से अपने को एक बार बचा लिया। प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद होने वालो में अखिलेश कुमार, जगदीश बाजार मंडी, अशोक कुमार मुहल्ला फतेहचंद, सावेज पुत्र लाल मियां निवासी इमली दरवाजा आदि के प्रतिष्ठानों से पॉलिथीन प्लास्टिक गिलास तथा प्लास्टिक चम्मच आदि प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गई। नगर पालिका का कहना है कि जो लोग नियम के विरुद्ध प्रतिबंधित पॉलिथीन तथा अन्य ऐसी वस्तुओं की बिक्री करते हुए पकड़े जाएंगे। उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अवश्य की जाएगी। आज जिन दुकानदारों के यहां से पॉलिथीन बरामद हुई है। उनके ऊपर भी नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है । पालिका सूत्रों के अनुसार यह अभियान अगले कई दिनों तक लगातार जारी रहेगा ।


रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes